Hot News

Bihar Rain Alert: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के लोगों के लिए आने वाले दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी और मेघगर्जन, वज्रपात के साथ बारिश भी होगी. इसे लेकर किसानों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

GoFJiRSXAAAQA6x
मौसम की चेतावनी

बिहार के इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया जिला में 13 और 14 अप्रैल को बारिश की संभावना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

मेघगर्जन, आंधी और बिजली के दौरान ऐसे करें बचाव

  • सुरक्षित इमारतों/मकानों में जाएं, कमजोर संरचनाओं से बचें और खिड़कियों से दूर रहें.
  • खेती के सभी कार्यों और बाहरी गतिविधियों को निलंबित करें.
  • पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें.
  • बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों से दूर रहें और उड़ने वाले मलबे पर नजर रखें.
  • ऐसी वस्तुओं को सुरक्षित करें जो गिर सकती हैं या हवा के साथ उड़ सकती हैं और उड़ने वाले मलबे से सुरक्षित रहे.
  • यदि गाड़ी चला रहे हैं और सुरक्षित स्थान पर नहीं जा सकते हैं
  • सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकें करें और बंद गाड़ी के अंदर रहें.
  • पेड़ों के नीचे शरण न लें और जल निकायों के पास न जाएं.
  • बिजली के उपकरणों को अनप्लग करें और धातु की वस्तुओं/पानी के नल/पाइप को न छुएं.

इसे भी पढ़ें: ‘मुसहर जाति का नेता बनेगा RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष’, पूर्व सीएम ने तेजस्वी यादव को क्यों कही ये बात

The post Bihar Rain Alert: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top