Hot News

Bihar News: सुपौल में शादी से तीन दिन पहले युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को NH-27 पर रख किया जाम

Bihar News: सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क हादसे में हो गयी. मृतक की पहचान भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर दो दुआनियां गांव निवासी दिलीप राम के पुत्र किशोर कुमार राम के रूप में हुई है. किशोर की शादी 16 अप्रैल को तय थी. बताया जाता है कि किशोर रोज की तरह रात करीब 10:30 बजे खाना खाकर अपने रिश्तेदार के घर सोने जा रहा था, तभी एनएच 27 पर सड़क पार करते समय एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

युवक की दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन सिमराही से फारबिसगंज की ओर जा रहा था और एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान किशोर को कुचलते हुए निकल गया. घायल किशोर को पीएचसी प्रतापगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की समाचार जैसे ही गांव में फैली, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव को एनएच 27 पर रखकर तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया.

भाई की शादी का कार्ड देने जा रहे युवक की ट्रक ने रौंदा

पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित एनएच-727 पर बड़े भाई की शादी का कार्ड देने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि उसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरबत सेना निवासी मोहन राम के पुत्र आशु राम (30) के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. बताया जाता है कि 24 अप्रैल को आशु के बड़े भाई की शादी है. इसको लेकर वह शादी का कार्ड बांटने के लिए सुगौली जा रहा था.

शादी की घर मातम में बदला

मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया चौक स्थित एनएच 727 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आशु की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घर में बड़े भाई की शादी की तैयारी चल रही थी. मंगलगीत हो रहे थे. वहां अब छोटे भाई की मौत से मातम पसर गया है. माता-पिता बदहवास हैं. भाई-बहन भी बिलख रहे हैं.

Also Read: Bihar Train: छपरा-सीवान से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वालों के लिए खुशसमाचारी, रेलवे ने शुरू किया समर एक्सप्रेस

The post Bihar News: सुपौल में शादी से तीन दिन पहले युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को NH-27 पर रख किया जाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top