Hot News

आठवीं उत्तीर्ण बच्चों का नाैवीं में शतप्रतिश कराएं नामांकन

डीइओ ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण हसनगंज उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज का बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने निरीक्षण किया. डीईओ ने सभी शिक्षकों की भौतिक उपस्थिति की जांच की. बारी-बारी से सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया. विद्यालय में बने हुए पुस्तकालय कक्ष आदि का भी अवलोकन किया. विद्यालय प्रांगण की सफाई को देखकर विद्यालय के सभी कर्मियों की तारीफ की. विद्यालय की विधि व्यवस्था को देखकर काफी प्रभावित हुए. कहा कि विद्यालय में आधारभूत संरचनाओं को देखा गया. क्लास रूम में जो बच्चों की पढ़ाई हो रही है. उसका भी अवलोक किया गया. विद्यालय कैंपस में बन रहे एक अधूरा भवन के बारे में भी जानकारी ली. तीन माह के अंदर कार्य पूरा हो जाने की बात कही. बन रहे भवन में छह कमरा है. निरीक्षण के दौरान विद्यालय का संचालन संतोषजनक पाया गया. बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देश दिया. बताया कक्षा आठ में सभी उत्तीर्ण बच्चों का कक्षा नौवीं में शत् प्रतिशत नामांकन हों इसका संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है. बीईओ कृष्णानंद कुमार, कार्यपालक सहायक विकास कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत सहित सहायक शिक्षकों में अभिषेक कुमार झा, राकेश कुमार, नीरज कुमार, रंजना कुमारी, रागनी कुमारी, रोहित कुमार, नीतीश कुमार, अर्चना कुमारी, केशव कुमार, आकांक्षा चंद्रा, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आठवीं उत्तीर्ण बच्चों का नाैवीं में शतप्रतिश कराएं नामांकन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top