Hot News

छापेमारी में फरार शराब तस्कर समेत दो गिरफ्तार

शेखपुरा. अलग-अलग स्थानों पर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी कर एक फरार शराब कारोबारी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर ली. नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सदर प्रखंड के पचना गांव में छापामारी कर सालभर से शराब के एक मामले में फरार चल रहे कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. गिरफ्तार किया गया कारोबारी पचना गांव निवासी राजाराम साव का पुत्र मुकेश साव बताया गया है. साल भर पहले पुलिस ने इसके घर से शराब बरामद की. तबसे यह फरार चल रहा था. उधर उत्पाद विभाग की एक टीम ने शहर के अहियापुर मुहल्ले में छापामारी कर एक किशोर कारोबारी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर ली. इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष मो इमरान अंसारी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के एएसआई सुभाष कुमार ने की. उन्होंने बताया कि किशोर के पास से बरामद शराब को पुलिस जब्त कर ली हैं.जबकि दोनों को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया. गायब स्त्री बरामद शेखपुरा. जिले के बाऊघाट थाना क्षेत्र के पानापुर गांव से लखीसराय बाजार जाने के क्रम में गायब हुई एक स्त्री कुंती देवी को पुलिस सकुशल बरामद कर लिया है. स्त्री बाज़ार से घर लौटने के बदले हरिद्वार चली गयी थी. इस बाबत बाउघाट थानाध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि स्त्री 6 अप्रैल को घर से लखीसराय जाने हेतु निकली थी. तीन दिनों बाद स्त्री के पति अशोक दास ने स्थानीय थाना में पत्नी के गुमशुदगी का एक मामला दर्ज किया था. उन्होंने बताया कि पिछले दस दिनों से स्त्री हरिद्वार में थी. बरामदगी के बाद उसे स्थानीय कोर्ट में उपस्थित किया गया. जहां उसका बयान कलमबद्ध कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट टीम की घोषणा शेखपुरा. रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले जिला के टीम की घोषणा कर दी गई. ट्रायल के बाद जिला के 15 सदस्य टीम की घोषणा बुधवार को की गई. बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के सभी मैच बिहार शरीफ स्पोर्ट्सा जाएगा. 18 अप्रैल को शेखपुरा का पहला मुकाबला गया के साथ होगा. सभी मैच 50-50 ओवरों का स्पोर्ट्सा जाएगा. इस संबंध में जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल, पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव आदि ने बताया कि टीम में आदित्य चंद्रा, सूरज विजय, सचिन कुमार, सुधांशु शेखर, अर्नव आदित्य, अजय कुमार शर्मा, गौरव कुमार, पर्णव कुमार जीत, अनिमेष राज, सक्षम कुमार, गौरव कुमार, नीरज कुमार सिंह, मनजय कुमार सिंह, आलोक कुमार एवं शिवम कुमार को शामिल किया गया है. जबकि, रश्मिकांत को कोच और मिथिलेश कुमार को टीम का मैनेजर तथा रुद्र कुमार को सहायक मैनेजर बनाया गया है. खिलाड़ियों का चयन के लिए ट्रायल कैंप आयोजित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post छापेमारी में फरार शराब तस्कर समेत दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top