Hot News

Bigg Boss 20 Episode 2 Highlights: अर्शिफा खान ने आम्रपाली दुबे से लिया पंगा… फिर यंग-काजी ने की गाली गलौज, भोजपुरी क्वीन ने बिहार-झारखंड का किया जिक्र

Bigg Boss 20 Episode 2 Highlights: “संचालक को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है…” यंग का ये तंज सुनते ही बिग बॉस 20 के घर में माहौल गर्म हो गया. कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग और काजी आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने एक-दूसरे पर गालियों की बौछार तक कर दी.बिग बॉस 20 के दूसरे एपिसोड में ऐसा लग रहा है कि कंटेस्टेंट्स ने इंतजार करने के बजाय पहले ही एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.अगर वह किसी को पसंद नहीं कर रहे हैं, तो सामने कह रहे हैं.

कैप्टेंसी टास्क में एक के बाद एक बाहर हुए कंटेस्टेंट

कैप्टेंसी टास्क को दूसरे एपिसोड में आगे बढ़ाया गया. मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, वैसे-वैसे कैप्टन बनने की रेस से कंटेस्टेंट्स बाहर होते गए. पहले माही, रिती और लव गिल टास्क से आउट हुए. इसके बाद अगले राउंड में उदिति, मैरी और रोहैद को बाहर का रास्ता देखना पड़ा. आखिरी राउंड में भी स्थिति कुछ कम दिलचस्प नहीं रही. काजी इस बात को लेकर कंफ्यूज हो गए कि सबसे आखिर में कौन था. फिर डिसाइड ऐसा हुआ कि यंग, गुल्लू और आसिफ कैप्टेंसी के तीन दावेदार बनकर सामने आए.

खुला 2X रूम, किसी की जिंदगी तो किसी की ‘लाइफ’ खतरे में

काजी, गुल्लू और आसिफ को कैप्टेंसी की रेस में पहुंचने पर बिग बॉस ने बधाई दी. इसके बाद घर में 2X रूम खोलने का ऐलान हुआ. इस टास्क में नंबर 2 से आने वाला कंटेस्टेंट किसी दूसरे घरवाले को जीवनदान दे सकता था, जबकि X से आने वाले को किसी की लाइफ छीनने का अधिकार मिलना था.

सबसे पहले आसिफ पहुंचे और उन्होंने अर्शिफा को नॉमिनेट किया. इसके बाद गुल्लू ने उदिति की लाइफ लेने की गुजारिश की. आखिर में यंग की बारी आई और उन्होंने कनिका मान का नाम लिया.

अर्शिफा और आम्रपाली की भिड़ंत ने बढ़ाया पारा

बिग बॉस ने जब सभी घरवालों को हॉल में बुलाया तो वहां भी भोजपुरी क्वीन और अर्शिफा का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.आम्रपाली घरवालों से बातचीत कर रही थीं, तभी उन्होंने यंग से पूछा, “राज पिक्चर देखी है, राज?” यंग के सवाल करने पर आम्रपाली ने बात टालते हुए कहा, “कुछ नहीं, ऐसे ही.” तभी अर्शिफा ने बीच में बोलते हुए कहा कि आपने मुझे बच्चा कहा था और अब बात घुमा रही हैं. आम्रपाली ने सफाई दी कि उन्होंने उन लोगों के लिए कहा था, जो उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे, लेकिन यह सुनकर क्रिएटर भड़क गईं और बोलीं कि उन्हें पता है आम्रपाली ने किसके लिए कहा था. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. अर्शिफा ने साफ कहा कि उन्हें बच्चा समझने की जरूरत नहीं है और भले ही उन्हें छोटी समझा जा रहा हो, लेकिन उनका दिमाग किसी से कम नहीं है. देखते ही देखते बहस तू-तू, मैं-मैं में बदल गई और गुस्से में एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया कि वह अकेले ही सबका सामना करने के लिए काफी हैं.

काजी की ‘एक्टिंग’ देखकर घरवाले हुए हैरान

टास्क खत्म होने के बाद रात में काजी कैमरे के सामने अलग ही अंदाज में नजर आए. वह कैमरे से बातें करते रहे और उनकी ये हरकत बाकी घरवालों को काफी फनी लगी. काजी ने खुद साफ किया कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहे थे ताकि दूसरे घरवालों को भी उनका ये अंदाज नजर आए. इसके बाद यंग और स्काउट ने काजी को लेकर बातचीत की और दोनों को लगा कि काजी एक्टिंग कर रहे हैं.एक दिन वह उसे एक्सपोज करके रहेंगे.

बिहार और भोजपुर से आम्रपाली और माही विज ने मांगी माफी

बिग बॉस 20 के घर में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच ‘भाभी जी’ को लेकर मजेदार बातचीत देखने को मिली. आम्रपाली ने कनिका मान से कहा कि माही ने आज काजी को काफी परेशान किया, जिस पर कनिका ने मजाक में उन्हें ‘भाभी जी’ कह दिया. भोजपुरी क्वीन कहती हैं कि मैं एक मात्र भाभी हूं, जिसके कोई भैया नहीं है. माही ने बताया कि काजी को नहाने जाना था, लेकिन आम्रपाली के साड़ी पहनने की बात सुनकर वह वहीं बैठकर प्रवचन देने लगे. आम्रपाली ने भी मजाक करते हुए कहा कि कल जब वह चेंज कर रही थीं, तब काजी नहीं आए थे. माही ने जवाब दिया कि अब वह खुले में साड़ी पहनेंगी. इसी दौरान आम्रपाली ने कहा कि भाभी के ऊपर मजाक नहीं करना चाहिए, क्योंकि हमारे बिहार और भोजपुरी में वह मां के समान होती हैं. इसके बाद माही और आम्रपाली ने अपनी बात को लेकर माफी भी मांगी.

भोजपुरी पर बोलीं आम्रपाली, कहा- यूपी-बिहार-झारखंड अपना लगता है

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी को लेकर भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने कहा कि वह यूपी, बिहार और झारखंड को अपना राज्य मानती हैं. उनका कहना था कि जब कोई भोजपुरी के खिलाफ बात करता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता.

बिग बॉस 20 में हुआ नॉमिनेशन टास्क

इसी बीच बिग बॉस ने घरवालों को सीजन के पहले नॉमिनेशन की जानकारी दी. बताया गया कि नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट के लिए दर्शक वोट करेंगे और जिसे सबसे कम वोट मिलेंगे, उसकी एक लाइफ चली जाएगी.

पहले नॉमिनेशन में किसने किसे चुना?

  • सबसे पहले गुल्लू कन्फेशन रूम में पहुंचे और उन्होंने आम्रपाली दुबे तथा लव गिल को नॉमिनेशन में डाल दिया.
  • इसके बाद मनोज तिवारी की बेटी ने उदिति सिंह और मैरी कॉम को घर से बेघर होने के लिए चुना.
  • फिर कनिका मान की बारी आई. उन्होंने अर्शिफा खान और लव गिल का नाम नॉमिनेशन के लिए लिया.
  • आसिफ खान ने कनिका मान और उदिति सिंह को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया.
  • अमन गांधी ने नॉमिनेशन में लव गिल और आम्रपाली दुबे का नाम चुना.
  • आम्रपाली दुबे ने कन्फेशन रूम में जाकर गुल्लू और कनिका मान को बेघर होने की रेस में डाल दिया.
  • इसके बाद स्काउट ने उदिति सिंह और अर्शिफा खान को नॉमिनेट किया.
  • रोहैद खान ने कनिका मान और लव गिल को नॉमिनेशन के लिए चुना.
  • अपनी बारी में लव गिल ने गुल्लू और कनिका मान का नाम लिया.
  • माही विज ने अर्शिफा खान और उदिति सिंह को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया.
  • इसके बाद यंग डीएसए ने लव गिल और अर्शिफा खान को नॉमिनेशन में डाल दिया.
  • मैरी कॉम ने अर्शिफा खान और गुल्लू का नाम लिया.
  • उदिति सिंह ने लव गिल और आसिफ खान को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया.
  • आखिर में काजी ने यंग डीएसए और कनिका मान को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया.

इस तरह बिग बॉस 20 का दूसरा एपिसोड कैप्टेंसी की जंग, तीखी बहस, 2X रूम के ट्विस्ट और पहले नॉमिनेशन के ऐलान से भरपूर रहा. घर में अभी शो की शुरुआत ही हुई है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच जिस तरह टकराव शुरू हो गया है, उससे आने वाले एपिसोड में ड्रामा और भी बढ़ने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 2 Live: बिग बॉस 20 में हुआ पहला नॉमिनेशन टास्क, चाय पर भिड़ीं मैरी कॉम-मनोज तिवारी की बेटी

The post Bigg Boss 20 Episode 2 Highlights: अर्शिफा खान ने आम्रपाली दुबे से लिया पंगा… फिर यंग-काजी ने की गाली गलौज, भोजपुरी क्वीन ने बिहार-झारखंड का किया जिक्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top