Hot News

CBI Raid : कौन हैं आप नेता दुर्गेश पाठक? जिनके घर सुबह–सुबह पहुंची सीबीआई

CBI Raid : आप के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक के आवास पर गुरुवार को सीबीआई ने छापेमारी की. छापेमारी को लेकर गुजरात आप के सोशल मीडिया हैंडल पर रिएक्शन आया. एक्स पर पार्टी ने लिखा–आम आदमी पार्टी ने अपने मिशन 2027 के तहत गुजरात में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके बाद तुरंत ही ‘आप’ गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई पहुंची. आम आदमी पार्टी के नेता भगत सिंह के अनुयायी हैं. हम बीजेपी की तानाशाही के आगे झुके बिना मजबूती से लड़ेंगे और जीतेंगे.

कौन हैं दुर्गेश पाठक?

दुर्गेश पाठक गुजरात में आप के सह-प्रभारी हैं. साल 2022 में राजिंदर नगर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले पाठक को 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी उमंग बजाज से हार का सामना करना पड़ा था. पाठक, 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा के प्रभारी भी थे.

गुजरात में ‘आप’ की पकड़ मजबूत : संजय सिंह

पार्टी ने वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक के आवास पर सीबीआई की छापेमारी की निंदा करते हुए इसे ‘नेतृत्व से प्रेरित’ कदम बताया, जिसका उद्देश्य 2027 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को पटरी से उतारना है. ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि “आप’ को खत्म करने की बीजेपी की कोशिशें एक बार फिर शुरू हो गई हैं. सिंह ने कहा ‘‘उन्होंने हमारे नेता को जेल में डाल दिया, हमारे शीर्ष नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया और अब हमारे पीएसी (संसदीय कार्य समिति) सदस्य और गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है. इसका एकमात्र कारण यह है कि गुजरात में ‘आप’ की पकड़ मजबूत हो रही है.”

दुर्गेश पाठक के घर क्यों पहुंची सीबीआई?

संजय सिंह ने दावा किया कि जैसे ही पाठक ने पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए गुजरात में बैठकें शुरू कीं, भाजपा ने उनके पीछे केंद्रीय एजेंसी लगा दी. ‘आप’ के आरोपों पर बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई. वहीं, अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई विदेशी अंशदान मानदंडों के कथित उल्लंघन के सिलसिले में पाठक के परिसरों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि एजेंसी ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के कथित उल्लंघन के लिए पाठक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

मनीष सिसोदिया ने क्या कहा?

‘आप’ के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात चुनाव 2027 की जिम्मेदारी मिलते ही दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई की छापेमारी… यह कोई इत्तेफाक नहीं, यह बीजेपी की, डर की वजह से रची गई साजिश है.” दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी छापेमारी की निंदा की. उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई छापेमारी करने पहुंच गई! यह छापेमारी इनकी बौखलाहट दिखा रही है! ”

The post CBI Raid : कौन हैं आप नेता दुर्गेश पाठक? जिनके घर सुबह–सुबह पहुंची सीबीआई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top