Hot News

नीम करोली बाबा की कृपा चाहिए? कैंची धाम से जरूर लाएं ये चीजें, घर में भर देंगी सकारात्मक ऊर्जा

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक अत्यंत प्रभावशाली और दिव्य संत थे, जिनकी उपस्थिति में अद्वितीय शांति और आध्यात्मिक शक्ति महसूस होती थी. भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और शिक्षाएं अब भी लाखों दिलों में अमर हैं. वे केवल एक साधु नहीं थे, बल्कि अपने भक्तों के लिए भगवान के रूप में पूजे जाते थे. उनकी हनुमान जी के प्रति गहरी भक्ति उन्हें हनुमान का अवतार मानने वालों के लिए एक आदर्श बनाती थी. उनका प्रमुख आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम में है, जो एक तीर्थ स्थल बन चुका है, जहां हर दिन भक्त उनके दर्शन और आशीर्वाद के लिए आते हैं. उनके आशीर्वाद से न केवल हिंदुस्तानीय बल्कि कई विदेशी भी लाभान्वित हो चुके हैं. उनका जीवन सादगी, प्रेम, सेवा और करुणा से परिपूर्ण था, जो आज भी हर व्यक्ति के दिल में जीवित है. अगर आप भी नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम जाना चाहते हैं, तो वहां से कुछ चीजों का लाना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में वापस लौटते समय जरूर इन चीजों को घर लाएं.

  • कैंची धाम से वापस लौटते समय नीम करोली बाबा की तस्वीर को जरूर घर लाएं. इनकी तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जबकि नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

यह भी पढ़ें- जब लोग आपको गलत समझने लगे, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

यह भी पढ़ें- नीम करोली बाबा के विचार जो बदल दें आपकी सोच

  • नीम करोली बाबा के आश्रम कैंची धाम से वापस लौटते समय वहां की मिट्टी घर पर लाना बहुत शुभ माना जाता है. यह घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है. इसके अलावा, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है.
  • नीम करोली बाबा को कंबल बहुत प्रिय था. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि बाबा की कृपा आप पर बनी रहे, तो कैंची धाम से कंबल जरूर लाएं, क्योंकि यह नीम करोली बाबा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है.
  • कैंची धाम से वापस लौटते समय आश्रम का प्रसाद घर पर जरूर लाएं. यहां खास तौर पर चने का प्रसाद मिलता है. ऐसे में प्रसाद को लाकर घर के सभी सदस्यों को जरूर बांटे.
  • नीम करोली बाबा के धाम कैंची धाम से हनुमान जी की मूर्ति या फोटो को जरूर लाएं. इसके अलावा, वहां से हनुमान चालीसा को भी ला सकते हैं. इसे घर पर लाना बहुत ही शुभ होता है.

यह भी पढ़ें- बुरे विचारों से मुक्ति चाहते हैं? अपनाएं नीम करोली बाबा के ये सरल उपाय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post नीम करोली बाबा की कृपा चाहिए? कैंची धाम से जरूर लाएं ये चीजें, घर में भर देंगी सकारात्मक ऊर्जा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top