Hot News

रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम

Shagun Banquet Hall Seal : राजधानी रांची के हटिया स्थित शगुन बैंक्वेट हॉल को कल गुरुवार को सील कर दिया गया. बिना लाइसेंस के बैंक्वेट हॉल संचालित होने पर रांची नगर निगम की बाजार शाखा टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गयी. बैंक्वेट हॉल के संचालक को लाइसेंस बनवाने के संबंध में 19 मार्च और 09 अप्रैल को नोटिस भेजा गया था.

नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं बनवाया लाइसेंस

किसी भी बैंक्वेट हॉल के संचालन के लिए लाइसेंस का होना बेहद आवश्यक होता है. इसके बावजूद शगुन बैंक्वेट हॉल बिना लाइसेंस के शहर में संचालित हो रहा था. बैंक्वेट हॉल के संचालक को लाइसेंस बनवाने का निर्देश भी दिया गया था. इस संबंध में संचालक को 19 मार्च और 09 अप्रैल को नोटिस भेजा गया था, लेकिन नोटिस के बावजूद संचालक ने लाइसेंस नहीं बनवाया. इसके बाद रांची नगर निगम की बाजार शाखा टीम ने गुरुवार को बैंक्वेट हॉल सील कर दिया.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

लाइसेंस के लिए निगम कार्यालय में दिया था आवेदन

जानकारी के अनुसार शगुन बैंक्वेट हॉल के संचालक ने लाइसेंस के लिए नगर निगम कार्यालय में आवेदन जमा किया था, लेकिन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज नहीं थे. इस कारण लाइसेंस के लिए दिया गया आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

सूर्य किरण टीम ने 6 एयरक्राफ्ट के साथ किया रिहर्सल, रांची के इस इलाके में 20 अप्रैल तक तक निषेधाज्ञा

मंईयां सम्मान योजना : हर स्त्री को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

Sarkari Naukri: रिम्स में तैनात होमगार्ड जवानों का भत्ता होगा डबल, प्रतिदिन मिलेंगे 1088 रुपए

Aaj Ka Mausam: रांची में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश, बिजली ठप, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

The post रांची नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शगुन बैंक्वेट हॉल हुआ सील, नोटिस के बावजूद संचालक ने नहीं किया ये काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top