Best BTech College IIT Delhi Placement: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी (IIT) दिल्ली के छात्रों को इस साल प्लेसमेंट में अब तक सबसे ज्यादा और खास जॉब ऑफर मिले हैं. अभी तक ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को करीब 850 जॉब ऑफर मिल चुके हैं. प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी चल रही है और यह यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. यहां पर गूगल और माइक्रोसाॅफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों ने स्टूडेंट्स को जाॅब ऑफर की हैं. आइए विस्तार से जानते हैं आईआईटी दिल्ली के प्लेसमेंट रिकाॅर्ड (Best BTech College IIT Delhi Placement) के बारे में.
#Placement 2024-25: UG students at #IITDelhi have secured around 850 unique offers to date. The number of unique offers in the current year is better than the offers received in the last three years: 712 in 2022, 768 in 2023, and 781 in 2024.
Read more: https://t.co/AHEdwMj71K pic.twitter.com/mgSyK1utdw
— IIT Delhi (@iitdelhi) April 17, 2025
संस्थान ने तोड़ा तीन वर्ष का रिकाॅर्ड (Best BTech Clege IIT Delhi Placement)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, IIT दिल्ली के ग्रेजुएट छात्रों को इस साल अब तक 850 से ज्यादा खास जॉब ऑफर मिले हैं और यह पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा हैं. 2024 में 781, 2023 में 768 और 2022 में 712 ऑफर मिले थे. प्लेसमेंट अभी जारी है और ऑफर बढ़ने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- Top IIT of India 2025: देश के टॉप आईआईटी काॅलेज कौन से हैं, JEE के बाद ऐसे लें एडमिशन
गूगल, माइक्रोसॉफ्ट सहित ये कंपनियां रहीं शामिल (Best BTech College)
IIT दिल्ली के प्लेसमेंट सीजन में इस बार कई बड़ी कंपनियां शामिल रहीं. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिकन एक्सप्रेस, बीसीजी, ओरेकल और मीशो जैसी बड़ी कंपनियों ने छात्रों को कई जॉब ऑफर दिए हैं. इसके अलावा हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल जैसी प्रशासनी कंपनियों ने भी छात्रों को नौकरी दी है. इस बार जापान, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों की बड़ी कंपनियों ने भी हिस्सा लिया और UG छात्रों को 40 से ज्यादा इंटरनेशनल ऑफर दिए हैं. प्लेसमेंट में इस बार रिकॉर्डतोड़ भागीदारी देखने को मिली है.
यह भी पढ़ें- Best BTech College: माइक्रोसॉफ्ट में प्लेसमेंट देकर छा गया झारखंड का कॉलेज, 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज
यह भी पढ़ें- CSIR NET Final Answer Key 2025: सीएसआईआर नेट फाइनल आंसर-की जारी, चेक करने का आसान तरीका यहां
The post Best BTech College: गूगल और Microsoft में प्लेसमेंट देता है ये कॉलेज, मिले 850 से ज्यादा जॉब ऑफर appeared first on Naya Vichar.

