बगहा. ठकराहा प्रखंड क्षेत्र के भतहवा में पांच साल के शिशु के गले में शुक्रवार को 10 रुपये का सिक्का फंसा गया. जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजन शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठकराहा लेकर पहुंचे. जहां चिकित्सक डॉ. धीरज सौरभ ने बिना ऑपरेशन कर सिक्के को बाहर निकाला. शिशु के गले में सिक्का फंस जाने बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी. शिशु को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी. परिजनों में चीख पुकार मच गया. उधर सफल प्रयास के बाद सिक्का निकलते ही परिजनों के चेहरे पर खुशी छा गयी तो वहीं पूरे सीएचसी टीम के बीच उत्साह का माहौल कायम हो गया. भतहवा निवासी इकबाल अहमद ने बताया कि शिशु ने गलती से सिक्का निगल लिया था. जिसे सीएचसी में लेकर पहुंचे. वहां तैनात चिकित्सक और अस्पताल टीम ने बड़ी सूझबूझ के साथ शिशु के गले से सिक्का निकाला. जिससे बड़ी अनहोनी टल गयी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post ठकराहा में बिना ऑपरेशन पांच साल के शिशु के गले से डॉक्टर ने निकाला सिक्का appeared first on Naya Vichar.

