Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में 19 अप्रैल को भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप दोपहर में 12 बजे के करीब आया था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई गई है. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इसे जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में भी महसूस किया गया.
भूकंप के झटकों के कारण पेड़-पौधे और इमारतें हिलने लगीं. भारी संख्या में लोग बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आए. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल की क्षति की समाचारें सामने नहीं आई हैं. लेकिन अभी भी लोगों में दहशत का माहौल छाया हुआ है.
#WATCH | An earthquake of magnitude 5.8 on the Richter scale hit Afghanistan at 12:17 PM (IST); tremors also felt in parts of Jammu and Kashmir
A local in Srinagar says, “…I felt the tremor. I was in the office when my chair shook…” pic.twitter.com/JvEAuoeoTk
— ANI (@ANI) April 19, 2025
भूकंप आने पर क्या करें
- इमारत से बाहर सुरक्षित दूरी पर जाएं – बिल्डिंग से बाहर जाने के बाद किसी खुले क्षेत्र में खड़े हों ताकि इमारत के गिरने से आपकी जान को कोई नुकसान न हो.
- लिफ्ट का इस्तेमाल न करें – ऊंची इमारतों में रहते हुए सीढ़ियों से नीचे जाना ही बेहतर होता है. लिफ्ट का इस्तेमाल भूलकर भी न करें, क्योंकि भूकंप के दौरान पावर कट हो सकता है और आप लिफ्ट में फंस सकते हैं.
- खतरनाक चीजों से दूर रहें – बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, फ्लाईओवर, पुल या भारी वाहनों के पास न खड़े हों.
- मलबे में दबे हैं तो ध्यान रखें – अगर भूकंप के कारण आप या आपके परिवार का कोई सदस्य मलबे में दब गया है, तो हिलें-डुलें नहीं और बाहर आने की कोशिश न करें. मलबे में फंसे व्यक्ति को ढूंढने के लिए पेशेवर मदद लें.
- आपदा राहत किट तैयार रखें – हमेशा घर में आपदा राहत किट तैयार रखें, जिसमें पानी, प्राथमिक चिकित्सा सामग्री, टॉर्च, और अन्य जरूरी चीजें होनी चाहिए.
- बिजली, गैस और लाइट बंद कर दें – भूकंप के बाद घर के सभी बिजली स्विच, गैस और लाइट बंद कर दें, क्योंकि यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapses: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में छह मंजिला इमारत गिरी, चार की मौत, कई लोग मलबे में दबे
यह भी पढ़ें– Rain Alert: बारिश फिर मचाएगा कोहराम, 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
The post Earthquake: भूंकप से कांपा अफगानिस्तान, 5.8 की तीव्रता का झटका appeared first on Naya Vichar.

