Hot News

बदमाशों ने युवक पर हमला कर आइफोन छीना

कोलकाता. दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके में बदमाशों ने एक युवक का रास्ता रोककर उस पर हमला दिया. उसे मारने पीटने के बाद वे उसके हाथों से आइफोन छीनकर फरार हो गये. घटना रविवार की है. पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद मिराजुद्दीन (26) बताया गया है. शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह दोस्त के साथ रविवार शाम को चाय पीने के लिए जा रहा था. अचानक एक गाड़ी उसके सामने आकर रूकी. उसमें से कुछ युवक बाहर निकले और उसपर हमला कर दिया. बुरी तरह से पिटाई करने के बाद आरोपियों ने उसके हाथों से उसका आइफोन छीन लिया. किसी तरह से वहां से एसएसकेएम अस्पताल जाकर इलाज कराने के बाद उसने इसकी शिकायत कालीघाट थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बदमाशों ने युवक पर हमला कर आइफोन छीना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top