नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर रविवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जेपी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए राष्ट्र और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
डीएम ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, जनकल्याण और जनभागीदारी के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
मौके पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौतम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, सामान्य शाखा प्रभारी अंजली कुमारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
