Hot News

बिहार के दारोगा ने थाना परिसर में की आत्महत्या, कैंसर और लाखों के कर्ज से टूट गए थे सब-इंस्पेक्टर

बिहार के जहानाबाद में तैनात एक दारोगा ने सोमवार को खुदकुशी कर ली. आत्महत्या की समाचार जंगल में आग की तरह फैली. पुलिस महकमे में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान परमेश्वर पासवान के रूप में हुई है जो जहानाबाद जिले के बराबर पर्यटन थाने में तैनात थे. मृतक दारोगा मूल रूप से सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के सातनपट्टी गांव के रहने वाले थे. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से परमेश्वर पासवान जूझ रहे थे और इलाज के लिए लाखों रुपए खर्च करके कर्ज से परेशान थे.

कैंसर से जूझ रहे थे दारोगा, कर्ज से थे परेशान

मिली जानकारी के अनुसार, परमेश्वर पासवान लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. देश के कई बड़े अस्पतालों में उनका इलाज चला. लाखों रुपए उन्होंने अपने इलाज में खर्च किए. लेकिन राहत नहीं मिली. उनकी बिमारी अब गंभीर होने लगी थी. एकबार फिर से इलाज के लिए उन्हें मुंबई जाना था. लेकिन कर्ज इस कदर बढ़ चुका था कि पैसे की अब किल्लत होने लगी थी. इस कारण वो मानसिक तनाव में थे.

ALSO READ: पटना में बस को घेरकर ड्राइवर को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जान बचाकर भागे यात्री

पंखे के सहारे फंदे से झूले

घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने दारोगा के बारे में बताया कि वो अक्सर अपनी बीमारी और भविष्य को लेकर निराश रहते और अपने साथियों से इसकी चर्चा करते थे. सोमवार को शाम करीब 4:15 बजे जब पुलिसकर्मी उनके कमरे में गए तो देखा कि पंखे की हुक से फांसी उन्होंने लगा ली है. थाना परिसर में ही यह कमरा था. पुलिस गाड़ी के ड्राइवर के साथ वो रहते थे.

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

दारोगा के सुसाइड करने की समाचार से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू हुई. मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी. ऐसा माना जा रहा है कि बीमारी और बढ़ते कर्ज के टेंशन से ही दारोगा ने खुदकुशी की होगी. शव को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.

The post बिहार के दारोगा ने थाना परिसर में की आत्महत्या, कैंसर और लाखों के कर्ज से टूट गए थे सब-इंस्पेक्टर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top