Hot News

Dahi Tadka: दही से बनाएं ये खास रेसिपी, इस तरीके से करें तैयार

Dahi Tadka: गर्मी में दही का सेवन पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है. इस मौसम में दही से बने व्यंजन का सेवन भी अधिक बढ़ जाता है और लोग दही का सेवन करने के लिए नए तरीके की खोज में भी रहते हैं. गर्मी में पेट को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा मसालेदार खाने की सलाह नहीं दी जाती है. मगर हर रोज कम मसाले का सेवन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और कुछ मसालेदार खाने की क्रेविंग होने लगती है. ऐसे में आप ये सिंपल दही तड़का की रेसिपी बना सकते हैं. इसे आसानी से बनाया जा सकता है और इसका जायका भी बेमिसाल है. 

दही तड़का बनाने के लिए सामग्री (Dahi Tadka Ingredients)

  • लहसुन- 2-3 कलियां बारीक कटा हुआ 
  • सरसों के दाने- 1 छोटा चम्मच 
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- 1 कटी हुई
  • सूखी लाल मिर्च- 1-2 
  • हींग- चुटकीभर 
  • अदरक- एक चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • नमक- नमक स्वादानुसार  
  • दही- 1 कप 
  • करी पत्ता- 5-7
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच    

दही तड़का बनाने की विधि ( Dahi Tadka Recipe)

  • दही तड़का बनाने के लिए सबसे जरुरी चीज है दही. दही तड़का बनाने के लिए दही को अच्छे तरीके से फेंट लें . इस बात का खास ध्यान रखें की दही में कोई गांठ नहीं रहे यानी दही पूरे तरीके से स्मूद हो. 
  • अब तड़के को तैयार करने की बारी है. एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें 1 बड़ा चम्मच सरसों के तेल को डाल दें. तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए तब इमें जीरा और सरसों के दाने को डाल दें. अब इसमें सूखी हुई लाल मिर्च और हींग को भी डालें. 
  • अब कढ़ाई में बारीक कटा लहसुन और अदरक को डाल दें और इसे फ्राई करें. अब इसमें करी पत्ता को भी मिक्स कर दें. अब इसमें हरी मिर्च और जीरा पाउडर को भी डाल दें. इसे अच्छे से भुने और नमक को भी डाल दें. अब इस तड़के को दही के ऊपर डाल दें. आप इसके ऊपर बारीक कटा धनिया पत्ता को भी डाल सकते हैं.  

The post Dahi Tadka: दही से बनाएं ये खास रेसिपी, इस तरीके से करें तैयार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top