Hot News

पढ़ने के लिए लखीसराय आए दो छात्र ट्रक की चपेट में आए, बाइक चालक की मौत, दूसरा पटना रेफर

Bihar Road Accident: लखीसराय जिले में सोमवार की देर रात को एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गयी. बाइक और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना बाइपास रोड पर बीएड कॉलेज मोड़ के पास की है. बाइक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

अपने दोस्त के साथ जा रहा था युवक

यह हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ, जब पटना जिले के बख्तियारपुर नया टोला समीना गांव निवासी मोतीलाल के पुत्र विकास कुमार अपने साथी सतीश कुमार के साथ बाइक से अशोक धाम की ओर जा रहा था. इसी दौरान बीएड कॉलेज मोड़ के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई.

ALSO READ: बिहार पुलिस को घेरकर मौत के घाट उतारता था नक्सली अरविंद, जमीन में गाड़कर रखता था शक्तिशाली बम

एक युवक गंभीर रूप से घायल, पीएमसीएच रेफर

बाइक पर पीछे बैठा सतीश कुमार इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

दोनों छात्र, पढ़ाई के लिए आए थे लखीसराय

मृतक विकास और घायल सतीश दोनों ही छात्र थे और पढ़ाई के सिलसिले में बख्तियारपुर से लखीसराय आए हुए थे. इस हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन सदमे में हैं. मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया. शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

ट्रक ड्राइवर को खोज रही पुलिस

लखीसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. फिलहाल ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

(Posted By: श्रीति सागर)

The post पढ़ने के लिए लखीसराय आए दो छात्र ट्रक की चपेट में आए, बाइक चालक की मौत, दूसरा पटना रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top