ED Raid: बिहार में ईडी की छापेमारी मंगलवार को हुई है. झारखंड के बोकारो में हुए बहुचर्चित वन भूमि घोटाले को लेकर ये रेड पड़ी है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में एकसाथ ये छापेमारी अलग-अलग टीम कर रही है. बिहार के बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक के घर को ईडी ने खंगाला है. कारोबारी विमल अग्रवाल के घर पर छापा पड़ा है.
बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन पर दबिश
सोमवार की सुबह से बिहार, झारखंड, ओडिशा में एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी ईडी ने शुरू की. कई कंस्ट्रक्शन कंपनियों के ऊपर दबिश डाली गयी है. बिहार के बांका में राजवीर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल के घर पर ईडी की टीम पहुंची. बौंसी बाजार निवासी राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक के डैम रोड स्थित आवास एवं कार्यालय पर ईडी ने छापेमारी शुरू की.
बोकारो वन भूमि घोटाले से जुड़ा है मामला…
यह रेड बोकारो के बहुचर्चित वन भूमि घोटाले को लेकर हुई है. 2022 के इस मामले में गलत तरीके से वन विभाग की जमीन की खरीद-बिक्री की गयी थी. इस मामले की जांच सीआईडी ने भी की है. ईडी अब मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही है. इस मामले में FIR दर्ज किए गए थे.
समाचार अपडेट की जा रही है…
The post ED Raid: बिहार में ईडी की रेड, बांका में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

