Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष से रोहित नहीं अरमान को पापा कहने कहेगी रूही, अभीरा को नहीं होगा शक?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रूही चूड़ियों पहनने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे नहीं होती. रूही को अभीरा के शब्द याद आते हैं कि उसे भी खुश रहने का हक है. अरमान, रूही को परेशान होता देखता है और उसे चूड़ियां पहना देता है. रूही उसे ऐसा करने के पीछे की वजह पूछती है. अरमान कहता है कि उसने रोहित से वादा किया है कि वह हमेशा उसकी और दक्ष की खुशी का ख्याल रखेगा और उन्हें कभी अकेले नहीं छोड़कर जाएगा. रूही को लगता है कि अभीरा और रोहित के बाद तो अब अरमान ने उसे कह दिया है कि उसे खुश रहने का हक है.

अरमान के प्यार में पड़ रही रूही

सीरियल में दिखाया जाएगा कि रूही सोचती है कि वह एक अच्छे और सच्चे पार्टनर की हकदार है. उसे लगता है कि उसका पार्टनर और कोई नहीं बल्कि अरमान है. दूसरी तरफ कियारा, सम्राट को अभीर को जलाने के लिए कहती है. सम्राट कहता है कि अभीर को किसी बात से फर्क नहीं पड़ता. अभीर को भड़काने के लिए सम्राट को उसके साथ एक नकली डेट का नाटक करने के लिए कियारा पैसे देती है. विद्या, अभीरा से कहती है कि अगर कावेरी की कही बात सही हो गई तो वह क्या करेगी. विद्या कहती है कि पूकी को उसकी दोनों मां का प्यार मिलेगा. अभीरा कहती है कि रूही के साथ वह सब कुछ शेयर कर सकती है सिर्फ अरमान को छोड़कर.

दक्ष से ये बातें करेगी रूही

रूही, अरमान की तसवीर लेकर दक्ष को समझाती है कि वह उसे पापा कहें. वह दक्ष को बताती है कि अरमान हमेशा उसके साथ खड़ा रहता है और वह अपना वादा नहीं तोड़ेगा. वह उसे पापा कहने के लिए बार-बार कहती है. रूही बताती है अरमान को उन दोनों की बहुत फ्रिक है. दक्ष कुछ नहीं कहता, लेकिन रूही जिद्द पर अड़ जाती है कि वह दक्ष से अरमान को पापा बुलवा कर ही रहेगी. दूसरी तरफ अभीरा और अरमान को साथ में देखकर रूही को जलन होती है और वह उनके बीच में आ जाती है. रूही, अभीरा को अपने बेटे दक्ष को संभालने के लिए कहती है.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 12: ‘जाट’ की तूफानी कमाई जारी, 12वें दिन भी बरकरार जलवा, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर?

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दक्ष से रोहित नहीं अरमान को पापा कहने कहेगी रूही, अभीरा को नहीं होगा शक? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top