Hot News

अच्छे दिनों के लिए अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के दो महत्वपूर्ण उपाय

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज सिर्फ एक संत नहीं, बल्कि भक्तों के दिलों में बसे प्रेम, शांति और श्रद्धा के प्रतीक हैं. उनके पास जाने पर ऐसा अनुभव होता है जैसे आत्मा को एक दिव्य रोशनी मिल गई हो. उनकी सरलता, विनम्रता और संतुलित व्यक्तित्व हर किसी को सहजता से आकर्षित करता है. उनके उपदेशों में न केवल ज्ञान की गहराई होती है, बल्कि एक ऐसी अनुभूति भी होती है जो आत्मा को भीतर से जागृत कर देती है. आजकल उनके प्रवचन और सत्संग सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचकर उन्हें आध्यात्मिक जागरूकता, जीवन में प्रेम और संतुलन प्रदान कर रहे हैं. श्रद्धालु नियमित रूप से प्रेमानंद जी से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए उनसे सवाल पूछते हैं. इन सवालों में ज्यादातर आध्यात्मिक और मानसिक उलझनों से जुड़े सवाल रहते हैं, जिसका प्रेमानंद जी महाराज बड़ी सहजता से उत्तर देते हैं. ऐसे में महाराज जी ने एक बार जीवन में अच्छे दिन आने के लिए दो काम करने बताए थे. आइए जानते हैं कि वो दो काम क्या हैं.

मानसिक रूप से सशक्त

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जिस व्यक्ति के जीवन में दुखों का पहाड़ हो, वह निरंतर दुखों से घिरा रहे, तो उसे प्रभु में आस्था रखनी चाहिए. ऐसे लोगों को निरंतर भगवान का नाम जपना चाहिए, क्योंकि नाम जप से मानसिक दृढ़ होता है. इसके अलावा, व्यक्ति को शरीर को ठीक रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए, क्योंकि एक्सरसाइज करने से शरीर निरोग रहने के साथ आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है.

यह भी पढ़ें- मन भटक रहा है पढ़ाई से? प्रेमानंद जी के इस सरल उपाय से मिलेगा समाधान

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: तीर्थ यात्रा पर निकले हैं, तो भूलकर भी न करें ये काम

व्यक्ति को करना चाहिए ऐसा काम

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि जीवन में अच्छे दिन उसी के आते हैं, जिसमें क्षमा करने का भाव होता है. उनके अनुसार, बलवान व्यक्ति वह नहीं है, जो क्रोध और गाली का जवाब उसी लहजे में दे. बलवान वह व्यक्ति होता है, जो दूसरों की गलतियों को माफ करता है. जो व्यक्ति अपने सुख के लिए जीवन जीता है, वह निर्बल होता है.

यह भी पढ़ें- पितृ दोष से बचना है? प्रेमानंद जी महाराज की इन बातों को जरूर जानिए

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post अच्छे दिनों के लिए अपनाएं प्रेमानंद जी महाराज के दो महत्वपूर्ण उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top