Hot News

बिहार पुलिस पर हमला करना पड़ा भारी, अब तक सात महिलाओं समेत 32 लोग हुए गिरफ्तार

Bihar Crime: नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव टिकोडीह में कथित रूप से धनबाद के कुछ लोगों को बंधक बनाये जाने की सूचना पर पहुंची कौआकोल थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने मंगलवार को हमला कर दिया था. इसमें हवलदार अरुण कुमार रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. इस घटना के बाद नवादा एसपी के निर्देश पर पकरीबरावां एसडीपीओ महेश चौधरी के नेतृत्व में पकरीबरावां पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार व कौआकोल थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने काफी संख्या में पुलिस बलों के साथ गांव में छापेमारी की. पुलिस ने अब तक टिकोडीह गांव में छापेमारी कर घटना में शामिल सात स्त्रीओं समेत 32 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि घटना को लेकर कौआकोल थाना में पदस्थापित पीटीसी धनंजय कुमार के लिखित बयान के आधार पर कौआकोल थाना में विभिन्न धाराओं में 35 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिसिया कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा छा गया है.

क्या है मामला

बता दें कि मंगलवार की देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे टीकोडीह गांव में वैवाहिक समारोह में विवाद उत्पन्न हुआ. विवाद को सुलझाने गयी पुलिस टीम पर अचानक ग्रामीणों ने हमला कर दिया. ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिकोडीह गांव निवासी तैयब मियां के पुत्र की बारात 20 अप्रैल को नेमतुल धमनी गांव गयी थी. वहां वर व वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया था. 22 अप्रैल को टिकोडीह गांव में तैयब मियां के घर वर-वधु का स्वागत समारोह था. इसमें दुल्हन पक्ष के नेमतुल धमनी से कुछ लोग भी आये थे. इसी बीच शाम को दोनों पक्षों के बची कुछ बातों को लेकर कहासुनी शुरू हो गयी. बात इतनी बढ़ी कि तैयब मियां के घर में पहले से मौजूद रहे धनबाद से आये रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी. इसके बाद टिकोडीह गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्हें कथित रूप से बंधक बना लिया.

सूचना पर पहुंची थी पुलिस

इसकी सूचना 112 आपातकालीन पुलिस टीम को दी गयी. सूचना के बाद कौआकोल थाना की पुलिस पहुंची गयी. वहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें हवलदार अरुण कुमार रावत समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये. वहीं, घायल हवलदार अरुण कुमार रावत को बेहतर इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, टीकोडीह गांव में सन्नाटा छाया हुआ है. अधिकतर नौजवान घर छोड़कर फरार हो गये हैं. गांव में बुजुर्ग व शिशु नजर आ रहे हैं, जबकि पुलिस शांति का महौल कायम कर रही है.

Also Read: Bihar News: कटिहार में बड़े पैमानों पर हो रही शराब की बिक्री, घरों में बैठाकर पिलाया जा रहा देसी और अंग्रेजी

The post बिहार पुलिस पर हमला करना पड़ा भारी, अब तक सात स्त्रीओं समेत 32 लोग हुए गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top