Hot News

Bihar Crime: एमबीए छात्रा यशी सिंह अपहरण, CBI ने झारखंड-पश्चिम बंगाल और यूपी पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर शहर की चर्चित अपहृत एमबीए छात्रा यशी सिंह का सुराग लगाने के लिए CBI ने पड़ोसी राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल और यूपी के डीजीपी को पत्र लिखा है. इसके माध्यम से सीबीआई ने तीनों राज्यों में 12 दिसंबर 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच यशी सिंह की हुलिया से मिलता जुलता कोई ह्यूमन ट्रैफिकिंग, यूडी केस व मिसिंग रिपोर्ट तो दर्ज नहीं की गयी है. इस संबंध में जानकारी मांगी है. हालांकि, तीनों राज्यों से अभी तक रिपोर्ट सीबीआई को नहीं मिल पायी है. सीबीआई ने बीते शनिवार को हाइकोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान यशी सिंह अपहरण कांड में अब तक के अनुसंधान के बारे में जानकारी दी है.

सीबीआई ने तीनों राज्यों के डीजीपी को लिखा पत्र

हाइकोर्ट में वादी पक्ष के अधिवक्ता अरविंद कुमार ने बताया सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि तीनों राज्यों के डीजीपी को पत्र लिखा गया है. रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है. सीबीआई ने अनुसंधान को लेकर कई बिंदुओं पर हाइकोर्ट को जानकारी दी थी. इसमें प्रमुख रूप से बताया है कि यशी सिंह इंडिया से बाहर नहीं गयी थी. यशी के मोबाइल का डिजिटल डाटा एनालाइसिस किया गया. उसमें कुछ भी सुराग हासिल नहीं हुआ. सीबीआई ने यशी सिंह के फेसबुक व मैसेंजर की चैटिंग को रिकवर करने के लिए एमएलएटी के क्रिमिनल डिवीजन यूएस प्वाइंट को भी मेल किया है. लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली है. सभी रिपोर्ट मिलने के बाद सीबीआई का अनुसंधान में तेजी आगे बढ़ेगा.

ब 27 जून को केस की अगली सुनवाई होगी

कोर्ट में सीबीआई की प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपने के बाद अब 27 जून को केस की अगली सुनवाई होगी. जानकारी हो कि सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक से 12 दिसंबर 2022 को एमबीए की छात्रा यशी सिंह गायब हो गयी थी. उसके नाना राम प्रसाद राय के बयान पर अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के एक साल बाद भी पुलिस यशी सिंह को नहीं खोज पायी. यशी सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट एक्टिव कर हैंडल करने के मामले में पुलिस दो स्त्रीओं को गिरफ्तार कर जेल भेजी थी. इसके अलावा एक संदिग्ध को थाने पर लाकर पूछताछ की थी. इसके बाद भी यशी का कुछ सुराग नहीं मिला, तो उसके परिजनों ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Also Read: बिहार पुलिस पर हमला करना पड़ा भारी, अब तक सात स्त्रीओं समेत 32 लोग हुए गिरफ्तार

The post Bihar Crime: एमबीए छात्रा यशी सिंह अपहरण, CBI ने झारखंड-पश्चिम बंगाल और यूपी पुलिस से मांगी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top