Viral Video : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद कई वीडियो सामने आया है. एक वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने आतंकी हमले के बाद इंसानियत की एक नई तस्वीर पेश की है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति जख्मी शिशु को अपनी पीठ पर लादकर पहाड़ से नीचे उतार रहा है. वह सैलानियों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहा है. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वे शख्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. देखें वीडियो.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक कश्मीरी शख्स घायल लोगों को अपनी पीठ पर लादकर घटनास्थल से नीचे ला रहा है. #PahalgamTerroristAttack #Pahalgam #pahalgamattack pic.twitter.com/vRZ4MtlOXk
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) April 23, 2025
सैयद हुसैन शाह ने बहादुरी दिखाई
एक अन्य वायरल वीडियो में स्थानीय लोग सैलानियों को पानी पिलाते और उन्हें ढांढस बंधाते दिख रहे हैं. सैयद हुसैन शाह ने सैलानियों को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी दिखाई और अंततः आतंकियों की गोली का शिकार हो गए. उन्होंने कुर्बानी इंसानियत और एकता की सच्ची मिसाल पेश की है. पहलगाम के कपड़ा व्यापारी नजाकत अली ने अपनी जान जोखिम में डालकर बीजेपी नेता समेत 11 लोगों को सुरक्षित निकाला. इन घटनाओं के वीडियो और तस्वीरों ने आतंकी हमले के बाद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी प्रशासन ने दी बड़ी चोट
The post Viral Video : पीठ पर जख्मी शिशु को लेकर दौड़ा कश्मीरी, पहलगाम हमले के बाद का वीडियो देखें appeared first on Naya Vichar.