Hot News

Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज

Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म जाट ने रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग की. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया था. दमदार एक्शन और कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था. शुरुआती दिनों में फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. पहले हफ्ते की तगड़ी कमाई के बाद अब फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है. ऐसा लग रहा है कि जाट अपने शुरुआती जोश को बरकरार नहीं रख पाई है. 16वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.

16वें दिन जाट के कलेक्शन में आई गिरावट

सनी देओल की फिल्म जाट ने जहां शुरुआत में जबरदस्त कमाई की थी, वहीं अब 16वें दिन फिल्म की कमाई थोड़ी कम हो गई. Sacnilk के मुताबिक, 16वें दिन फिल्म ने 0.07 करोड़ रुपये की कमाई की. ये नंबर्स फाइनल नहीं है और ये शाम तक अपडेट हो जाएगा. फिल्म की टोटल कमाई अबतक 80.76 करोड़ रुपये हो गई है. 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने के लिए फिल्म को आने वाले दिनों में तगड़ी कमाई करनी होगी. सनी की पिछली फिल्म गदर 2 थी, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

जाट की नेट कमाई

Jaat Box Office Collection Day 1- 9.5 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 2- 7 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 3- 9.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4- 14 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 5- 7.50 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 6- 6 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 8- 4 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 9- 4.25 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 10- 3.75 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 11- 5.65 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 12- 2 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 13- 1.88 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 14- 1.3 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 15- 1.19 करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 16- 0.07 करोड़ रुपये

जाट की टोटल कमाई- 80.76 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

The post Jaat Box Office Collection Day 16: सनी देओल की ‘जाट’ बनी सुपरहिट या हो गई स्लो? 16वें दिन की कमाई ने खोला राज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top