Hot News

Bihar Accident: पटना में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, बाइक से गिरी महिला, हाइवा ने कुचला

Bihar Accident: पटना के दीघा थाना इलाके के आशियाना-दीघा रोड में हुए सड़क दुर्घटना में एक स्त्री की मौत हो गई. घटना शुक्रवार दोपहर की है. मृतका का नाम रीता देवी (48 वर्ष) बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार हाइवा ने रीता देवी को कुचल दिया. जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

मौके से फरार हो गया हाइवा चालक

बताया जा रहा है कि, रीता अपने बेटे राकेश कुमार के साथ बाइक से छपरा जा रही थी. इसी दौरान आशियाना-दीघा मोड़ के आगे स्थित दुर्गा मंदिर के पास तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें धक्का मार दिया. धक्का लगते ही रीता सड़क पर गिर गई. जिसके बाद हाइवा उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया और स्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद हाइवा का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. इधर, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

अटल पथ पर भी हुई भीषण दुर्घटना

इसके अलावा बता दें कि, एक दूसरी घटना अटल पथ पर हुई. यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद हाइवा डिवाइडर के उपर चढ़ गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना एमएलसी फ्लैट के पास की है. हालांकि, इस घटना में किसी की जान नहीं गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: Patna High Court: EWS आरक्षण मामले में BPSC और प्रशासन की बढ़ी टेंशन, कोर्ट ने मांगा जवाब  https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/patna-high-court-tension-of-bpsc-and-government-increased-in-ews-reservation-case-court-sought-answer-from-government

The post Bihar Accident: पटना में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, बाइक से गिरी स्त्री, हाइवा ने कुचला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top