Hot News

काली पट्टी बांधकर मंत्री इरफान अंसारी ने अदा की जुम्मे की नमाज, आतंकी हमले के खिलाफ जताया विरोध

Pahalgam Terror Attack : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आज काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज अदा की. उन्होंने काली पट्टी लगाकर पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ विरोध दर्ज किया. मंत्री ने कहा कि आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति, उनके परिजनों को इस असीम कष्ट को सहन करने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ मांगी.

पहलगाम आतंकी हमले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग

जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद मंत्री इरफान अंसारी ने पहलगाम आतंकी हमले को दिल दहलाने वाली घटना बताया. उन्होंने आगे कहा जिन लोगों ने हिंदुस्तान को अलग कराया, अंग्रेजों की गोलियां खायी, उन्हीं लोगों पर भाजपा के लोग आरोप लगा रहें हैं. लोगों को एक मंच पर आकर आतंकवाद का विरोध करने की जरुरत है. लेकिन, यहां मामला कुछ और ही है. मंत्री ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा यह हमला केवल हमारे लोगों पर नहीं बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा पर किया गया है. प्रशासन जितनी जल्दी हो सके इसका बदला ले ताकि प्रत्येक हिंदुस्तानवासी के अंदर जो गुस्सा है उसे कम करने का प्रयास किया जा सके.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

सांसद के लिए कड़ी सुरक्षा, पर्यटकों के लिए कुछ नहीं – इरफान अंसारी

मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा नेता सह गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के कलमा सीखने के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कुछ दिनों पहले सांसद अपनी शादी की सालगिरह मनाने गुलमर्ग गये थे. जहां उनकी सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम थे. लेकिन, इसके दूसरी ओर हमारे पर्यटकों के लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं. मंत्री ने कहा मुझे भी कुछ शंका है. लेकिन उन्होंने अपनी बात पूरी नहीं की.

इसे भी पढ़ें

20 मई से शुरू होगी JAC 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी देंगे एग्जाम, कब होगा रिजल्ट जारी?

Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी और उमस से मिलेगी राहत, अगले 6 दिन झमाझम बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

Ration Card : पांच दिनों के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना अब नहीं मिलेगा चावल, गेंहू और दाल

The post काली पट्टी बांधकर मंत्री इरफान अंसारी ने अदा की जुम्मे की नमाज, आतंकी हमले के खिलाफ जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top