Hot News

Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों में ताजगी और ग्लो पाने के लिए पिएं सौंफ का शरबत!

Saunf Sharbat Recipe: जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, वैसे-वैसे शरीर को ठंडक और ताजगी की जरूरत महसूस होती हैं. ऐसे में, लोग कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम अपने राहत के लिए खाते और पीते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी रसोई में रखा हुआ सौंफ आपके लिए बहुत लाभकारी है. तो अगर आप इस गर्मी अपने चेहरे की रंगत को निखारना, वजन घटाना और अपने आप को तरोताजा रखना चाहते हैं. तो इस गर्मी जरूर ट्राई करें सौंफ का शरबत. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान सी रेसिपी. 

सौंफ का शरबत बनाने की सामग्री 

  • सौंफ – 2 बड़े चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार 
  • चीनी – 2 चम्मच
  • इलायची पाउडर – आवश्यकता अनुसार 
  • नींबू रस – 2 चम्मच
  • बर्फ – 3 से 4 टुकड़े 

यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

यह भी पढ़ें: Packet Chips Bhel Puri Recipe: अब घर पर मिनटों में बनाए पैकेट चिप्स से मजेदार चटपटी भेलपुरी 

सौंफ का शरबत बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आप सौंफ को 5 से 6 घंटा पानी में भिगो दें. फिर इसे मिक्सी में पीसकर अच्छे से छान लें
  • फिर इसके बाद इसमें चीनी, नींबू रस और इलायची को अच्छे से मिलाएं. 
  • इसके बाद इसमें ठंडा पानी और बर्फ डालकर गिलास में परोसें. 
  • उसके बाद इसमें ऊपर से नींबू के टुकड़े और पुदीना का पत्ता डालें. 
  • अब तैयार है आपका ठंडा- ठंडा ताजगी से भरा ड्रिंक. 

यह भी पढ़ें: Chhach Recipe: गर्मी को कहें बाय-बाय, शरीर को हाइड्रेट और कूल रखने के लिए बनाए ये सुपरड्रिंक 

यह भी पढ़ें: GUAVA CHUTNEY RECIPE: ऐसे बनाएं स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद अमरूद की चटनी

The post Saunf Sharbat Recipe: गर्मियों में ताजगी और ग्लो पाने के लिए पिएं सौंफ का शरबत! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top