Hot News

श्रीगुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर

– 26 अप्रैल को 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ से होगा आरंभ बरारी प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के बड़ी भैसदीरा गांव गंगा दार्जलिंग सड़क स्थित श्रीगुरु नानक सिंघ सभा गुरुद्वारा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खालसा पंथ के गुरु अंगद देव जी महाराज का 522वां तीन दिवसीय प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुन्दन सिंह, महासचिव सरदार दर्पण सिंह व सदस्यों ने कहा, 26, 27, 28 अप्रैल को तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. शनिवार को दिन के दस बजे श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का अखंड पाठ आरंभ होगा. 28 अप्रैल को समाप्ति उपरांत दीवान सजेगा. तीन दिवसीय गुरुपर्व को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है. गुरुपर्व में ठंडा पेय जल की व्यवस्था केएम सेवा संस्थान द्वारा किया जायेगा. लंगर की अटूट व्यवस्था की गई है. प्रबंधक कमेटी ने बताया कि गुरु के चरण पड़े एतिहासिक नगर कांतनगर गंगा में कटाव के उपरांत कांतनगरवासी सिख बडी संख्या में बड़ी भैसदीरा गांव में बस गये. बाद में गुरुद्वारा स्थापित किया गया. कोलकत्ता, पटना, पंजाब से गुणी ज्ञानी गुरूपर्व में आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post श्रीगुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top