Hot News

देशव्यापी प्रदर्शन के तहत आतंकवाद व पाकिस्तान का फूंका पुतला

पहलगाम हमले के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

लखीसराय. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा शुक्रवार को रेलवे स्टेशन स्थित शहीद द्वार के पास पहलगाम में हुए आतंकी हमले के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शनों में घटना से मर्माहत लोगों ने आक्रोशित स्वर में आतंकवाद से ग्रसित मानसिकता का समूल नाश करने का संकल्प व्यक्त किया. विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कुमार ने बताया कि दुनिया को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से मुक्त कर पाक अधिकृत कश्मीर को जिहादी चंगुल से छुड़ा कर पुन: हिंदुस्तान में मिलाया जाय. कश्मीरी लोगों की समृद्धि पर्यटन पर आधारित है और इस घटना के माध्यम से उसके पर्यटन उद्योग को समाप्त कर घाटी को दिवालिया घोषित करने जो षड्यंत्र रचा गया है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि अब इस घटना को लेकर हिंदुस्तान प्रशासन के कड़े कूटनीतिक कदमों और आतंकवाद को निरंतर पल्लवित व पोषित करने के कारण नापाक पाकिस्तान संपूर्ण विश्व में अब पूरी तरह से अलग-थलक पड़ गया है. अब पाकिस्तान अपने कुकर्मों के लिए दंड भुगतने को तैयार किया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पहलगाम की घटना सिर्फ एक सामान्य आतंकवादी हमला नहीं बल्कि, देश की संप्रभुता तथा हिंदू समाज के समक्ष एक बड़ी चुनौती है. अब सीमा पार की लड़ाई तो प्रशासन ने लड़नी शुरू कर दी है और देश को विश्वास है कि उसके अपेक्षित परिणाम भी शीघ्र देखने को मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post देशव्यापी प्रदर्शन के तहत आतंकवाद व पाकिस्तान का फूंका पुतला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top