Hot News

फार्मर रजिस्ट्री शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण

मुंगेर सदर प्रखंड मुंगेर के जानकीनगर राजस्व ग्राम पंचायत प्रशासन भवन में आयोजित फार्मर रजिस्ट्री शिविर का शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया. डीएम ने कृषि समन्वयक एवं राजस्व कर्मचारी द्वारा किए जा रहे ई-केवाइसी एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और इस कार्य में आ रही कठिनाईयों की जानकारी ली. उन्होंने किसानों से इस कैंप में भाग लेकर लाभ लेने की अपील भी की. डीएम ने कहा कि मुंगेर जिला के अन्य राजस्व ग्राम में भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य चल रहा है. पूरी प्रक्रिया में 2 से 3 मिनट का होता है. इसलिए सभी किसान अपने फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने के लिए अपने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से पूछ कर आयोजित कैंप में अवश्य भाग लें. ताकि आप अपना फार्मर रजिस्ट्री आईडी आसानी से बना सकें और इसके तहत मिलने वाले लाभ को प्राप्त करें. उन्होंने संबंधित कर्मियों से इस कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने निर्देश दिया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शष्य), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सदर मुंगेर, उप परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फार्मर रजिस्ट्री शिविर का डीएम ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top