Hot News

हत्या के विरोध में नाई समाज के लोगों ने अपना-अपना प्रतिष्ठान बंद कर जताया आक्रोश

– हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दिलाने की रखी मांग – यजमान के घर मजदूरी मांगने गये बुजुर्ग नाई की हत्या से मर्माहत हैं लोग छातापुर छातापुर थाना क्षेत्र के भट्टावारी गांव में बीते शनिवार को 65 वर्षीय जगदीश ठाकुर की नृशंस हत्या के बाद स्वजाति के लोगों में भारी आक्रोश है. नाई समाज के लोगों ने हत्या के विरोध में सोमवार को छोटे-बडे़ सभी सैलून को बंद कर आक्रोश का इजहार किया. आक्रोशित लोग बुजुर्ग नाई के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रहे थे. सैलून बंद रहने के कारण जरूरतमंद लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बंद समर्थक भुवन ठाकुर, संतोष ठाकुर, धीरेंद्र ठाकुर, तीर्थानंद ठाकुर, मनोज ठाकुर, मंतोष ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, बबलु ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर, वार्ड सदस्य शत्रुघन ठाकुर, मंटू ठाकुर, बिनोद ठाकुर, श्रीकिशुन ठाकुर आदि ने बताया कि इस प्रकार की घटना से समाजिक व्यवस्था कलंकित हुआ और ठाकुर-यजमान का रिश्ता भी कमजोर हुआ है. यजमान के घर मजदूरी मांगने गए बुजुर्ग नाई की निर्मम हत्या से स्वजातीय लोग मर्माहत हैं. घटना को अंजाम देने वाले हत्यारों को फांसी की सजा मिले तब ही इस परिवार व समाज के लोगों को न्याय मिल पायेगा. कहा कि मुख्य अभियुक्त धीरेंद्र साह सनकी मिजाज का है और हमेशा नशे का सेवन किये रहता है. मामूली सी बात पर उसने कुदाल से कई प्रहार कर बुजुर्ग नाई को लहुलुहान कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी के बाद कोरियापट्टी, जदिया, तमुआ, झुमकी चौक, प्रतापगंज, सीमराही, भीमपुर, बलुआ सहित आसपास से नाई समाज के लोग मृतक के घर पहुंचे और घटना पर दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त किया. कहा कि इस प्रकार की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. लोगों ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग की है. उधर मृतक के तीनों पुत्र अमृतसर से सोमवार की सुबह घर पहुंच गये और पूर्वाह्नकाल पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया. पीड़ित परिवार को मिले आर्थिक सहायता : शिवा ठाकुर फोटो- 14 कैप्सन- शिवा ठाकुर सुपौल जिला नाई संघ के जिलाध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर उर्फ शिवा ठाकुर ने घटना की निंदा करते कहा कि इस घटना से पीड़ित परिवार सहित इलाके के नाई समाज सदमे में हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. जिसमें मृतक का बस इतना दोष था कि वह अपना मेहनतनामा अपने मालिक से मांगने गया था. कहा कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पुलिस सुनिश्चित करें. साथ ही जिला प्रशासन गरीब पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करें. उन्होंने कहा कि सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं होगी तो जिला नाई समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हत्या के विरोध में नाई समाज के लोगों ने अपना-अपना प्रतिष्ठान बंद कर जताया आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top