Hot News

Video: बिटिया रानी के जन्म पर जश्न, मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम

Daughter Birth Celebration: हजारीबाग-झारखंड के हजारीबाग जिले में 21 वीं सदी की सुखद तस्वीर सामने आयी है. नजरिए में बदलाव की मिसाल दिखी है. एक खंडेलवाल परिवार ने बिटिया रानी के जन्म पर जमकर जश्न मनाया. न सिर्फ कार को दुल्हन की तरह सजाया, बल्कि मां और बच्ची के घर पहुंचते ही गाजे-बाजे के साथ उनका ग्रैंड वेलकम किया. जमकर आतिशबाजी भी की गयी. इसके साथ ही मुहल्लेवालों को मुंह मीठा भी कराया. परिवार में खुशी का माहौल था.

अब बेटियों के जन्म पर भी मनता है उत्सव

ऐसा कहा जाता है कि बेटे भाग्य से जन्म लेते हैं, जबकि बेटियां सौभाग्य से. एक वक्त था जब बेटे के जन्म पर परिवार में खुशियां मनती थीं. बेटियों के जन्म पर मायूसी छा जाती थी, लेकिन वक्त के साथ नजरिए में बदलाव आया है. अब घर में पुत्र-पुत्री के जन्म पर परिवारवाले खुशियां मनाते हैं.

बिटिया के जन्म पर मुहल्ले का मुंह किया मीठा

हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार स्थित खंडेलवाल परिवार में बिटिया के जन्म पर जश्न मनाया गया. अस्पताल से घर आने के बाद न सिर्फ गाड़ी सजायी गयी बल्कि जमकर आतिशबाजी भी की गयी. परिवारवालों ने मोहल्ले में मिठाई खिलाई. बच्ची की दादी ने कहा कि जमाना बदल गया है. पहले वाली बात अब नहीं है. अब लड़का हो या लड़की, सबके जन्म पर अब खुशियां मनायी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड के नीमडीह थानेदार को हटाएं, युवती की लें सुध, झिमड़ी में धर्मांतरण और बवाल पर संजय सेठ का डीसी को पत्र

घर पहुंचते ही मां और बच्ची को जोरदार स्वागत

मां के चेहरे पर भी मुस्कान थी. घर पहुंचते ही इनका जोरदार स्वागत किया गया. ढोल-नगाड़े पर खुशियां मनायी गयीं. बच्ची की मां कहती हैं कि अब बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है. बेटियां भी अब किसी से कम नहीं हैं. पुत्री को जन्म देकर वह काफी उत्साहित हैं. इसके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं.

ये भी पढ़ें: JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा, नलिन सोरेन समेत 8 उपाध्यक्ष, 63 को मिली जगह, कल्पना को मिली ये जिम्मेदारी

रितेश खंडेलवाल और सोनाली खंडेलवाल की है बिटिया

सुरेंद्र खंडेलवाल परिवार में बेटी का जन्म हुआ है. रितेश खंडेलवाल और उनकी धर्मपत्नी सोनाली खंडेलवाल के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है. मौके पर शारदा खंडेलवाल, विनिता खंडेलवाल, प्रमोद खंडेलवाल, प्रगति, केशव, प्रतिभा सिंह, रोहित बजाज, विकास तिवारी, प्रिंस कसेरा, अशोक कुमार समेत कई लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: स्पेन और स्वीडन से हफ्तेभर में निवेश के 7 प्रस्ताव, विदेशों में झारखंड का सुधरेगा ब्रांड वैल्यू, बोले उद्योग सचिव अरवा राजकमल

The post Video: बिटिया रानी के जन्म पर जश्न, मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top