Hot News

Visa Free Countries: विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, इन 58 देशों में भारतीयों को नहीं चाहिए वीजा

Visa Free Countries: हर किसी को घूमना पसंद होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वीजा के कारण लोग घूमने का प्लान बना कर भी नहीं जा पाते है. ऐसे में विदेश की यात्रा करने में दो अहम दस्तावेज जो बहुत जरूरी होते हैन पासपोर्ट और वीजा. पासपोर्ट तो अपने देश में बन जाता है लेकिन वीजा वो देश बनाता है जहां हम जाना चाहते हैं. अक्सर वीजा नहीं होने  के कारण लोगों को परेशानी होती हैं, लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि अब 58 देश ऐसे हैं जहां आप बिना वीजा के भी घूमने जा सकते हैं. हालांकि किसी देश में वीजा-फ्री ट्रेवल करनेके लिए भी जरूरी है कि आपके पास कितना मजबूत पासपोर्ट है. हेनेल पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार 2025 में हिंदुस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग गिरकर 81 हो जाएगी, जिससे हिंदुस्तानीय को दुनिया भर के देशों में सीमित वीजा- मुक्त पहुंच मिल सकेगी. 2024 में हिंदुस्तान की रैंकिंग 80 थी. 

अमेरिका, ब्रिटेन को छोड़कर कई देश 

 हिंदुस्तान के नागरिकों को यूरोपीय देशों, अमेरिका या यूनाईटेड किंगडम जैसे देशों के लिए वीजा हासिल करना जरूरी है. हालांकि आब 58 ऐसे देश है जहां हिंदुस्तानीय बिना किसी वीजा के जा सकते हैं, जहां आपको वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है. इस लिस्ट में इंडोनेशिया और मॉरीशस जैसे बेहद खूबसूरत देश शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तानीय नागरिक अब इन 62 देशों में कर सकेंगे बिना वीजा के यात्रा, जानें वर्ल्ड रैंकिंग में हिंदुस्तान का नंबर

ये हैं पूरी लिस्ट

हिंदुस्तानीयों के लिए ये वीजा-फ्री देश अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप, कुक आइलैंड्स, जिबूरी, डोमिनिका, इथियोपिया, फ़िजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरिबाती, लाओस, मकाओ, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल द्वीप, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मोंटसेराट, मोजाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, नियू, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालू, वानुअतु, ज़िम्बाब्वे शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: Travel Tips: चारधाम की यात्रा में रोड़ा बनेगा रजिस्ट्रेशन, नहीं कर पाएंगे दर्शन

The post Visa Free Countries: विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, इन 58 देशों में हिंदुस्तानीयों को नहीं चाहिए वीजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top