Dark Chocolate Benefits: मीठा खाने का मन हो, तो सबसे पहले चॉकलेट ही याद आती है. लेकिन मेरे साथ भी ऐसा होता है कि चॉकलेट खाने के बाद मन में ख्याल आता है कि कहीं वजन न बढ़ जाए या सेहत पर इसका बुरा असर न पड़े. ऐसे में डार्क चॉकलेट एक बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें मौजूद कुछ पोषक तत्व दिल की सेहत से लेकर मूड बेहतर बनाने तक में मदद कर सकते हैं.
हालांकि, हर चॉकलेट को हेल्दी समझना सही नहीं है. गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वात्स्य के मुताबिक, डार्क चॉकलेट के कुछ फायदे हैं, जिन्हें जानने के बाद शायद आप भी इसे खाते समय गिल्ट महसूस करना छोड़ देंगी.
70% या उससे ज्यादा डार्क चॉकलेट क्यों है खास?
डॉ. शुभम वात्स्य के अनुसार, डार्क चॉकलेट खरीदते समय उसके पैकेट पर कोको की मात्रा जरूर देखें. 70% या उससे ज्यादा कोको वाली चॉकलेट में आमतौर पर मिल्क चॉकलेट के मुकाबले कोको अधिक और चीनी कम होती है. कोको में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं.
- डार्क चॉकलेट के फायदे लेने के लिए इसे ज्यादा मात्रा में खाना जरूरी नहीं है.
- आप अपनी डाइट और कैलोरी की जरूरत के हिसाब से रोजाना लगभग 10-20 ग्राम खा सकती हैं.
- चॉकलेट चुनते समय 70% या उससे ज्यादा कोको वाली वैरायटी को प्राथमिकता दें और उसमें मौजूद चीनी की मात्रा भी चेक करें.
- ध्यान रखें कि डार्क चॉकलेट में कैलोरी और फैट भी होता है. इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है.
- अगर आपको चॉकलेट से एसिडिटी, माइग्रेन या कोई दूसरी परेशानी होती है, तो अपनी स्थिति के अनुसार इसका सेवन करें.
यह भी पढ़ें: केमिकल से पकाए केले की पहचान कैसे करें? खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
The post मीठे की क्रेविंग और वजन बढ़ने का डर? जानिए कितनी डार्क चॉकलेट खाना है सही appeared first on Naya Vichar.

