JSSC CGL Paper Leak: रांची, राणा प्रताप-जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आज बुधवार को सुनवाई हुई. राज्य प्रशासन की ओर से बताया गया कि इस मामले की सीआईडी जांच जारी है. पेपर लीक का अब तक सबूत नहीं मिला है. यह जांच एक माह में पूरी होगी. इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी. रांची में मॉक ड्रिल के कारण झारखंड हाईकोर्ट में दूसरे सत्र की सुनवाई स्थगित कर दी गयी.
तीन आरोपियों के खिलाफ दायर की गयी है चार्जशीट
झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने आज बुधवार को मामले की सुनवाई की. राज्य प्रशासन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सुनवाई के दौरान बताया कि सीआईडी जांच जारी है. तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गयी है. एक माह में जांच पूरी होने की संभावना है.
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग
झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन के जवाब को देखते हुए खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तिथि निर्धारित की. प्रकाश कुमार एवं अन्य की ओर से जनहित याचिका दायर कर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग की गयी है.
The post JSSC CGL Paper Leak: CID को अब तक नहीं मिला सबूत, मॉक ड्रिल के कारण हाईकोर्ट में दूसरे सत्र की सुनवाई स्थगित appeared first on Naya Vichar.