Hot News

The Bhootnii Box Office Collection Day 7: संजय दत्त की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, सातवें दिन किया इतना कलेक्शन

The Bhootnii Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की द भूतनी को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह था. हालांकि 1 मई को जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो कमाई बेहद निराशाजनक थी. रेड 2 और केसरी चैप्टर 2 के मुकाबले इसने काफी कम कमाया. हॉरर कॉमेडी में मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी मुख्य भूमिका में हैं. आइये जानते हैं सात दिनों में इसने कितनी कमाई की.

सात दिनों में द भूतनी ने कमाए महज इतने करोड़

सिद्धांत सचदेव की ओर से निर्देशित द भूतनी पिछले सात दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है. अपने पहले दिन से ही यह अच्छी कमाई करने में विफल रही है. sacnilk के अनुसार सातवें दिन मौनी रॉय और संजय दत्त अभिनीत इस फिल्म की कमाई में बॉक्स ऑफिस पर 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. इसने 9 लाख कमाए हैं. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 4.39 करोड़ हो गया.

भूतनी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Bhootnii Box Office Collection Day 1: 0.65 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 2: 0.62 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 3: 0.86 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 4: 1.2 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 5: 0.57 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 6: 0.4 करोड़
The Bhootnii Box Office Collection Day 7: 0.09 करोड़

The Bhootnii Total Collection: 4.39 करोड़

द भूतनी के बारे में

सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भूतनी को सिनेप्रेमियों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. इसमें मजबूत स्टार कास्ट और अच्छी कहानी की कमी है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए आकर्षित कर सके. रेड 2 की रिलीज ने भी इसका स्पोर्ट्स बिगाड़ा है. भूतनी में मौनी रॉय और संजय दत्त तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं. मौनी को आखिरी बार ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा (2022) में देखा गया था, जबकि संजय ने शमशेरा में अभिनय किया था. भूतनी में, संजय दत्त एक भूत भगाने वाले बाबा की भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे

The post The Bhootnii Box Office Collection Day 7: संजय दत्त की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, सातवें दिन किया इतना कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top