Hot News

Mock Drill Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल शुरू

Mock Drill: मंगलवार देर रात हिंदुस्तानीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में मॉक ड्रिल की जा रही है. गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी कर बताया था कि परमाणु संयंत्रों, सैन्य ठिकानों, रिफाइनरी और जलविद्युत बांधों जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों वाले करीब 300 ‘नागरिक सुरक्षा जिलों’ में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन, ‘शत्रुतापूर्ण हमले’ के लिए नागरिक प्रशिक्षण और बंकरों और खंदकों की सफाई के साथ बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया जाएगा.

दिल्ली में 55 स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’

दिल्ली में बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की जांच के लिए कनॉट प्लेस, खान मार्केट और चांदनी चौक समेत 55 स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ की गई. ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान हवाई हमलों, एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की घटनाओं और खोज-बचाव अभियान जैसे विभिन्न परिदृश्यों को दिखाया गया. लोगों को बचाव के उपाय बताए गए.

मुंबई में की गई मॉक ड्रिल

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद मुंबई के क्रॉस मैदान में मॉक ड्रिल की गई. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सायरन बजने के बाद लोग जहां हैं, वहीं अपने स्थान जमीन पर लेट जाते हैं और अपने दोनों हाथों से कान को बंद लेते हैं. इसके अलावा घायलों को कैसे तत्काल उपचार देना है, उसकी भी ट्रेनिंग दी गई.

हरियाणा में ब्लैकआउट अभ्यास, मॉक ड्रिल ‘ऑपरेशन

हरियाणा में भी मॉक ड्रिल की गई. राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की. शाम 4:00 बजे हरियाणा के सभी 22 जिलों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस अभ्यास के अनुरूप, आम जनता से अनुरोध किया गया है कि शाम 7:50 बजे से 8:00 बजे तक अपने घरों की सभी लाइटें बंद कर दें. इसे ऑपरेशन ब्लैकआउट नाम दिया गया है.

The post Mock Drill Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, देशभर में मॉक ड्रिल शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top