Hot News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला,बीच सड़क लगाया पाकिस्तान के समर्थन में नारा

Operation sindoor: पाकिस्तान में हिंदुस्तानीय सैन्य द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की की कार्रवाई पर चर्चा करने के दौरान एक युवक भड़क गया. उसने किशोर के ऊपर चाकू से वार कर किशोर को घायल कर दिया. और सब्जी मंडी में भीड़भाड़ वाले इलाके के बीच आरोपी युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी किया.इसके बाद वहां मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और आरोपी युवक को पकड़कर पीटने लगी इसके बाद जब पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. मामले को लेकर हिंदू संगठनों व मौजूद लोगों में आक्रोश का माहौल रहा.

शाहजहांपुर के पुवायां थाना अंतर्गत गांव धर्मगदपुर खुर्द निवासी लालबहादुर का 12 वर्षीय लड़का सुरजीत बुधवार सुबह सब्जी मंडी गया था. इस दौरान हिंदुस्तान की ओर से पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की वह अपने दोस्तों के साथ चर्चा कर रहा था. इस दौरान बगल में ही मौजूद पुवायां कस्बे के मोहल्ला कटरा बाजार का निवासी एक युवक ने चर्चा का विरोध करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी.

किशोर के हाथ में किया चाकू से प्रहार

सुरजीत ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी युवक ने चाकू निकाल कर किशोर पर वार कर दिया, जिससे किशोर( सुरजीत) के हाथ में लगी. आरोप है कि चाकू से वार करने के बाद युवक ने बीच बाज़ार पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी भी किया. जिसके बाद मंडी में मौजूद भीड़ आक्रोशित हो गई और युवक को पकड़ लिया जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हाथ सुपुर्द कर दिया. इस दौरान हमलावर का एक और साथी भाग निकला. पुलिस ने घायल सुरजीत को पास स्थित सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है.वहीं, किशोर पर चाकू से हमला करने और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की घटना को लेकर हिंदू संगठनों और मौजूद भीड़ में आक्रोश फैल गया जिसके बाद भीड़ धीरे धीरे और बढ़ने लगी लोगो ने आक्रोशित हो कर आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है. तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

The post ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा करने पर किशोर पर किया चाकू से हमला,बीच सड़क लगाया पाकिस्तान के समर्थन में नारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top