Hot News

Kaimur News: सगाई से पहले युवक की मौत, मचा कोहराम, कई घायल

Kaimur News: मृतक कुछिला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अनिल पांडेय का पुत्र रोहित पांडेय था. जबकि घायलों में चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा गांव निवासी चंद्रदेव पांडेय का पुत्र मनोज पांडेय और मृतक का दोस्त मुंबई निवासी शंभू गायकवाड़ के पुत्र राहुल सुधाकर गायकवाड़ बताये जाते हैं. घायल मनोज पांडेय ने बताया कि बुधवार को करीब बजे एक बाइक पर सवार होकर तीनों लोग मोहनिया से अहिरौली गांव जा रहे थे. जैसे ही बाइक दादर गांव के समीप पहुंची, तो रॉंग साइड से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सामने से धक्का मार दिया.

सेफ्टी गार्ड में टकराने से हुई मौत

धक्का लगते ही बाइक चला रहा युवक सड़क के किनारे लगे सेफ्टी गार्ड से जा टकराया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि बाकी लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिये दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया. इधर मौत के सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.

13 मई को मृतक की थी सगाई

मोहनिया के दादर गांव के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से हुई बाइक सवार युवक के मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा हैं. घर में खुशी का माहौल मातम बदल गया है. बताया जाता है की मृतक अपने दोस्त के साथ मुंबई से अपने गांव सगाई कराने के लिए ही आया था और 13 मई को मृतक की सगाई होने वाली थी. इधर, बुधवार को मौसेरी बहन के शादी समारोह में शामिल होने अपने दोस्त के साथ नौघड़ गांव गया था. शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव जा रहा था कि अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हो गयी, जबकि एक दोस्त और मौसी का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गये हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

क्या बोले थानाध्यक्ष

मोहनिया थाना अध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी हैं. जबकि दो लोग लोग घायल हो गये. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, EX MLA ने थामा कांग्रेस का दामन, बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर

The post Kaimur News: सगाई से पहले युवक की मौत, मचा कोहराम, कई घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top