Hot News

हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे… खेसारी लाल यादव की अंजना ने खोल दी पोल, कहा- जब भौजी ने अचानक वहां अटैक कर दिया था

Khesari Lal Yadav VS Anjana Singh: ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अंजना सिंह से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, अंजना सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेसारी लाल के फैंस और उनके एक करीबी पर नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं. लगातार खेसारी के फैंस और उनके करीबी अखिलेश कश्यप से मिल रही आलोचनाओं और लखनऊ बुलाकर कुछ दिखाने की बात पर अंजना ने लाइव आकर अपना गुस्सा जाहिर किया.

लखनऊ बुलाने वाली बात पर अंजना सिंह ने तीखे अंदाज में रखी अपनी बात

अंजना सिंह ने लाइव आकर अखिलेश कश्यप को टैग करके जवाब दिया और कहा, ‘सुन दाढ़ी वाले चाचा कम चमचा सुन… क्या बोला कि लखनऊ में आओ दिखाऊंगा तो देख नहीं पाओगे. ऐसा क्या है भैया? क्या दिखाना चाहते हो? और क्या मैं देख नहीं पाऊंगी? तू जिसका नाम ले रहा है ना वो तो जगजाहिर है. तुम्हारे भैया ना जाने उनका कितना खाए हैं, बहुत खाए हैं, पूछना तो बताएंगे.’

View on Instagram

अंजना बोलीं- किसी लड़की के साथ पकड़े गए थे खेसारी

अंजना सिंह ने आगे वीडियो में कहा, ‘तुमको मैं याद दिलाती हूं, तब तो तुम थे भी नहीं. याद करो बांगुर नगर का वो ऑफिस, जब भौजी (खेसारी की पत्नी) ने अचानक वहां अटैक कर दिया था. तब भैया (खेसारी) किसी हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे. पता है कि नहीं पता है. अब जाने दो, मेरा मुंह मत खुलवाओ. चल, चमचागिरी करो और आगे बढ़ो.’

अंजना सिंह ने कंट्रोवर्सी स्टार को लेकर कसा तंज

अंजना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, बेकार स्टार / कंट्रोवर्सी स्टार का कोई गाना आने वाला है शायद, इसलिए हमेशा की तरह कंट्रोवर्सी चाहिए. राम राम क्या दिन आ गए, अब गाने भी नहीं चल रहे. हाइप मिल गई, अब गाना रिलीज करो जल्दी से….. अरे अभी कहां, अभी तो लाइव आकर रोना बाकी है कंट्रोवर्सी स्टार का.

View on Instagram

अंजना ने कहा- कंट्रोवर्सी स्टार के गाने अब तो चल नहीं रहे

अंजना ने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अनपढ़ स्टार मूसरी लाल की ब्रेकिंग न्यूज. कंट्रोवर्सी स्टार के गाने अब तो चल नहीं रहे हैं. बड़े पारंपरिक भोजपुरी के म्यूजिक चैनल इनके गाने नहीं ले रहे हैं. नए कॉरपोरेट म्यूजिक चैनलों को लगातार चूना लगा रहे हैं. कई फिल्में डब्बे में पड़ी हैं, जिनका कोई खरीदार नहीं है. ना थिएटर, ना टीवी चैनल, ना कोई ओटीटी और ना ही कोई यूट्यूब इनकी फिल्में ले रहा है. मार्केट में बने रहने के लिए नकली प्रोड्यूसर खड़ा कर फिल्म बनाते हैं, वो भी कोई नहीं पूछ रहा है. यूट्यूब पर जबरदस्ती ब्लैकमेल करके सारी म्यूजिक कंपनियों से व्यूज खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं. नकली मार्केटिंग स्टार कम विवादित रिजेक्टेड नेता… आ थू.

View on Instagram

ये भी पढ़ें: ‘पोल खोल दी तो चर्चा हो जाएगी’, अंजना सिंह पर भड़के खेसारी लाल यादव के करीबी, बयान से मचा बवाल

The post हीरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे… खेसारी लाल यादव की अंजना ने खोल दी पोल, कहा- जब भौजी ने अचानक वहां अटैक कर दिया था appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top