Hot News

Rain Alert in UP: लखनऊ में झमाझम बारिश, सुलतानपुर में आंधी ने ली दो की जान, 20 जिलों में अलर्ट

Rain Alert in UP: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार तब्दीली देखी जा रही है. राजधानी लखनऊ, बाराबंकी और प्रयागराज में गुरुवार (Aaj Ka Mausam) सुबह झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया. वहीं बुधवार की देर रात बदलते मौसम से यूपी के सुल्तानपुर जिले में बड़ा हादसा देखने को मिला है. दरअसल, जयसिंहपुर इलाके में आंधी-तूफान के चलते चलती कार पर पेड़ गिर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई. इसी बीच मौसम विभाग ने यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश के साथ मौसम का अलर्ट जारी किया है.

किन जिलों में बारिश का अलर्ट (Rain Alert in UP)

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के तराई क्षेत्र और पश्चिमी भागों सहित कुल 20 जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसमें कानपुर (Kanpur Weather Forecast) और आसपास के क्षेत्रों जैसे कानपुर देहात व कन्नौज में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज (Prayagraj Wheather), वाराणसी, भदोही, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद (Ghaziabad Rain Alert), हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (Noida Rain Update), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा (Mathura Ka Mausam), बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों में तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. (Heavy Rain Alert in UP)

मौसम विभाग, लखनऊ ने दी जानकारी

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Indian Meteorological Department) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में अब पश्चिमी विक्षोभ और मौसमी प्रणाली का प्रभाव कम हो गया है. तराई और कुछ पश्चिमी जिलों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है. आने वाले 4 से 5 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. (UP Weather Report)

The post Rain Alert in UP: लखनऊ में झमाझम बारिश, सुलतानपुर में आंधी ने ली दो की जान, 20 जिलों में अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top