Hot News

Neem Karoli Baba: सुख-दुख की राह में जब टूटने लगे हौसले, तो याद करें नीम करोली बाबा ये बातें 

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा एक अद्वितीय संत थे, जिनकी पहचान केवल उनके शरीर तक सीमित नहीं थी, बल्कि वे एक जीवित आध्यात्मिक ऊर्जा के रूप में पूजे जाते थे. उनका जीवन प्रेम, सेवा और भगवान के प्रति श्रद्धा का प्रतीक था. कई भक्त उन्हें भगवान हनुमान का अवतार मानते थे, क्योंकि उनका समर्पण और तप का स्तर अत्यधिक ऊंचा था.  उत्तराखंड स्थित कैंची धाम आश्रम, जहां बाबा ने वर्षों तक साधना की, आज भी वहां एक ऐसा स्थान है जहां लोग भक्ति और आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं. जब लोग अपने जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए निराश हो जाते हैं और भाग्य को कोसने लगते हैं, तब नीम करोली बाबा की कुछ गहरी शिक्षाएं उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टि प्रदान कर सकती हैं.

नीम करोली बाबा की बातें (Sayings of Neem Karoli Baba)

  • नीम करोली बाबा कहते थे कि जीवन में जो कुछ भी चल रहा है, हो रहा है या होने वाला है वो सिर्फ भगवान की इच्छा से होता है. कभी भी किसी को ये नहीं सोचना चाहिए कि ऐसा हमारे साथ ही क्यों होता है. हर मनुष्य के जीवन में जो कुछ भी चल रहा होता है, वह भगवान की मर्जी से होता है. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि, दुख रहेगा आपसे कोसों दूर, याद रखें नीम करोली बाबा की ये बातें

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: सफलता की राह को बनाएगा आसान, अपनाएं नीम करोली बाबा की ये 6 बातें

  • नीम करोली बाबा के अनुसार, सबके जीवन में सुख और दुख आते जाते रहते हैं. ऐसे में कभी किसी को ये नहीं सोचना चाहिए कि हमारे जीवन में आगे क्या होगा. हर मनुष्य को चिंता छोड़ अपने वर्तमान के बारे सोचना चाहिए. इसके अलावा, बीती बातों को छोड़ जो व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ता है वो सफलता की शिखर को प्राप्त कर लेता है. 
  • नीम करोली बाबा का कहना था कि हर व्यक्ति को अपने जीवन की सारी मुश्किलें और विपत्ति को ईश्वर के चरणों में छोड़ कर आगे के बारे में सोचना चाहिए. एक ही बातों को बार-बार सोचकर अपने मन को विचलित नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आपका ही नुकसान होता है. 

यह भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की ये 3 अनमोल सीख, जो भर देंगी आपके घर की खाली तिजोरी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Neem Karoli Baba: सुख-दुख की राह में जब टूटने लगे हौसले, तो याद करें नीम करोली बाबा ये बातें  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top