Hot News

Bihar News: श्राद्धकर्म में शामिल होने आया 50 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने दबोचा  

Bihar News: राज्य में अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. सहरसा जिले के पस्तपार, पतरघट थाना और बिहार एसटीएफ पटना की संयुक्त टीम ने इनामी अपराधी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. प्रिंस पुलिस पर हमला कर फरार हुए हो गया था. आरोप की गिरफ्तारी उसकी मां के श्राद्धकर्म के दौरान की गई. यहां वह गुप्त रूप से शामिल होने आया था.

पुलिस पर हमले का भी है आरोप

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार प्रिंस मधेपुरा जिले का रहने वाला है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी था. यहां तक कि 12 फरवरी को पुलिस पर हमला कर दो बदमाशों को छुड़ाने के मामले में भी वह मुख्य आरोपी था. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने जानकारी दी कि 12 फरवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि रामरत्न सिंह उर्फ राम सिंह गिरोह के कुछ सदस्य भद्दी फाड़ी टोला (पतरघट थाना क्षेत्र) में एक टाट-फूस के घर के पीछे किसी बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि 6-7 अपराधी तीन बाइकों के साथ मौजूद थे.

गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया बदमाश

पुलिस को देखते ही अपराधियों में हलचल मच गई. सभी अपराधी इधर-उधर भागने लगे. पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ लिया, लेकिन उनके साथियों ने पुलिस पर हथियार से फायरिंग कर दोनों को छुड़ा लिया. घटनास्थल से देसी कट्टा, तीन बाइक और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. उस टीम में पस्तपार थानाध्यक्ष अरमोद कुमार, पतरघट थानाध्यक्ष रौशन कुमार, पुअनि विकास कुमार सिंह और बिहार एसटीएफ पटना के अधिकारी शामिल थे. गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस को उसके गांव में मां के श्राद्धकर्म के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

अपराधी पर आधा दर्जन से अधिक मामले

इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए चार नामजद अभियुक्त पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं. गिरफ्तार प्रिंस कुमार के खिलाफ सहरसा और मधेपुरा जिलों में आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं. इसमें  हत्या, अपहरण, लूट और हथियार एक्ट जैसे संगीन मामले शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बोले पीके: सेना के एक्शन पर नेतृत्व गलत

The post Bihar News: श्राद्धकर्म में शामिल होने आया 50 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस ने दबोचा   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top