Hot News

Mother’s Day पर मां के लिए करें यह 6 काम, खुशी से माथा चूम लेगी आपका

Mother’s Day 2025: मां सिर्फ एक शब्द नहीं बल्कि इमोशन है. क्योंकि उनके प्यार का कोई मोल नहीं है. उनके लिए कुछ भी कर लें तो वह छोटा होगा. अक्सर देखा जाता है कि जब कोई मुसीबत में होता है तो सबसे पहले वह मां को पुकारता है. क्योंकि वह उनके साथ हर तरह की बातें की शेयर कर सकता है. वह अपने आप को उनसे ज्यादा करीब महसूस करता है. वैसे तो मां को स्पेशल फील कराने का कोई दिन नहीं होता है लेकिन अगर हम मां के लिए मदर्स पर कुछ खास करें तो वह उन्हें ताउम्र याद रखेगी. आज हम कुछ ऐसे आइडियाज देंगे जिसे करके आप उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं.

घर का सारा काम करें

हो सकता है कि आपको घर के काम करने की आदत न हो, लेकिन अगर आप मदर्स डे पर ऑफिस से स्पेशली छुट्टी लेकर घर का सारा काम करें तो यह उनके लिए स्पेशल होगा.

Also Read: Easy Dessert Recipe: जब केक, आइसक्रीम और रसमलाई मिलें एक साथ, झटपट बनाएं ये मलाईदार पुडिंग

कोई हैंडमेड गिफ्ट्स दें

मदर्स डे पर लोग दुकान से खरीदकर कुछ भी दें देते हैं. लेकिन अगर आप उन्हें अपने हाथ से बनाया हुआ कुछ गिफ्ट्स दें तो यह उन्हें स्पेशल फील करायेगा. यह कुछ भी हो सकता है जैसे उनकी तस्वीरें बनाना, हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड, स्क्रैपबुक इत्यादि.

जिसकी उन्हें सबसे अधिक जरूरत हो वैसा गिफ्ट करें

अगर आप उन्हें वैसा गिफ्ट करेंगे जिसकी उन्हें सबसे अधिक जरूरत हो वह ज्यादा स्पेशल होगा. उदाहरण के तौर पर अगर मां अक्सर बीमार रहती है तो वह दवाई भेंट करें जिसकी उन्हें सख्त जरूरत हो.

बाहर डिनर पर ले जाएं या कोई मूवी दिखाने लेकर चलें जाएं

वैसे तो हर दिन मां घर पर ही रहती है. लेकिन उस दिन अगर आप उन्हें स्पेशल बाहर डिनर कराने लेकर जाएं तो यह उन्हें स्पेशल फील होगा. अगर उन्हें फिल्में देखना पंसद हो तो उन्हें कोई अच्छा सा सिनेमा दिखाने लेकर जाएं.

घर पर छोटा सा सेलिब्रेशन करें

घर पर आप छोटा सा सिलेब्रेशन आयोजित करें. वहां पर एक केक कटिंग करवाना न भूलें. साथ ही उस प्रोग्राम में उनकी पसंद का कोई गाना बजाना न भूलें.

उनकी पंसद का खाना बनाएं

मदर्स डे पर अगर आप उनकी पसंद का खाना बनायेंगे तो यह उन्हें जरूर पसंद आएगा. यकीन मानिये ऐसा करने वह उस दिन को कभी नहीं भूल पाएगी.

Also Read: पार्टी लुक के लिए पहनें ये 10 लेटेस्ट रेडी-टू-वियर साड़ी डिजाइन | Ready-to-Wear Saree for Party

The post Mother’s Day पर मां के लिए करें यह 6 काम, खुशी से माथा चूम लेगी आपका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top