Hot News

राफेल पर ‘नींबू-मिर्च’ लटकाने वाले बयान से बढ़ी अजय राय की मुश्किलें, एफआईआर दर्ज

FIR Against Ajay Rai:  उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर वाराणसी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. राफेल विमान पर उनके नींबू मिर्च लटकाने वाले बयान ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है. बयानबाजी के कारण उन पर चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. अजय राज पर राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने और बयान जारी कर अफवाह फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने क्या कहा?

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ FIR दर्ज होने पर चेतगंज के एसीपी गौरव कुमार ने कहा “कल थाना चेतगंज पर एक तहरीर मिली जिसमें हमारी सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मखौल उड़ाने, उस पर नींबू मिर्च लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.”

अजय राय ने दिया का नींबू-मिर्च लटकाने वाला बयान

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक बीते दिनों ‘खिलौना विमान’ दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ था और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई थी. अजय राय ने कहा “देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और लोग इससे पीड़ित हैं. पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली गई… लेकिन, यह प्रशासन जो बहुत बातें करती है, कहती है कि आतंकवादियों को कुचल देंगे – राफेल लेकर आए, लेकिन उनके हैंगर में मिर्च और नींबू लटके हुए हैं. वे आतंकवादियों, उनके समर्थकों और उनके समर्थकों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे?”

Also Read: PM Modi Meeting: ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में बड़ी तैयारी, पीएम मोदी ने सचिवों के साथ की सुरक्षा समीक्षा बैठक

The post राफेल पर ‘नींबू-मिर्च’ लटकाने वाले बयान से बढ़ी अजय राय की मुश्किलें, एफआईआर दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top