Hot News

58 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ खगड़िया का नाबालिग धराया

जमालपुर. रेल थाना जमालपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर रात्रि जमालपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में स्थित एस्केलेटर के निकट से एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए हिरासत में ले लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से व्हिस्की के 58 पीस टेट्रा पैक बरामद किया गया. जिसके बाद उक्त नाबालिग को गिरफ्तार किया गया. जानकारी देते रेल थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग समीप के खगड़िया जिला का निवासी है. वह एक पिट्ठू बैग में शराब की खेप लेकर जमालपुर पहुंचा था और उसे खगड़िया जाना था, लेकिन ट्रेन नहीं रहने के कारण वह किसी ऑटो से वहां जाने की फिराक में लगा हुआ था. इसी दौरान रेल पुलिस की नजर उस पर पड़ गयी और उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई. उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शराब की तस्करी में संलिप्त स्त्रीओं और नाबालिग बच्चों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शिशु को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 58 पीस टेट्रा पैक शराब के साथ खगड़िया का नाबालिग धराया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top