Hot News

Bihar News: शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास समेत नौ विभागों में लंबित हैं हजार से अधिक मामले, जल्द करना होगा निबटारा

Bihar News: सूचना भवन स्थित संवाद कक्ष में गुरुवार को हुई बैठक में निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने सभी विभागों के मुख्य निगरानी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कहा कि लंबित मामलों का जल्द निष्पादन जरूरी है. बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा 336 मामले लंबित हैं. इन मामलों का दो माह के भीतर निष्पादन कराना होगा. अन्य आठ प्रमुख विभागों को एक माह के भीतर लंबित शिकायतों की जांच पूरी करने को कहा गया है.

एडीजी क्या बोले

बैठक में अभियोजन स्वीकृति के लंबित मामलों की समीक्षा भी की गयी. साथ ही निगरानी विभाग के पोर्टल के तकनीकी पक्ष पर एनआइसी की ओर से प्रशिक्षण भी दिया गया. विशेष निगरानी इकाई के एडीजी पंकज कुमार दाराद ने कहा कि सभी अधिकारी मिलकर टीम भावना से काम करें, विभाग हरसंभव सहयोग देगा.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

किस विभाग में कितने मामले लंबित

शिक्षा विभाग में 336, नगर विकास एवं आवास 160, स्वास्थ्य विभाग 142, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन 82, परिवहन विभाग 62, ग्रामीण विकास 78, पंचायती राज 61, गृह विभाग 79 तथा सामान्य प्रशासन विभाग में 25 मामले लंबित हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

The post Bihar News: शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर विकास समेत नौ विभागों में लंबित हैं हजार से अधिक मामले, जल्द करना होगा निबटारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top