Darbhanga : अलीनगर. सीआरसी सह मवि नरमा की ओर से पंचायत प्रशासन भवन परिसर में गुरुवार को तीन दिवसीय संकुल स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की शुरूआत हुई. उद्घाटन दरभंगा पूर्वी भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह पप्पू, कर्नल बीके सिंह व दिनेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर पप्पू सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में स्पोर्ट्स के प्रति रुचि बढ़ती है. उनकी प्रतिभा का विकास होता है. शिशु अपनी कौशल निखारने का अवसर प्राप्त करते हैं. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स प्रतियोगिता न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारती है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है. केवल जरूरत है उन्हें पहचानने और निखारने की. उन्होंने समस्तीपुर जिले के ताजपुर के वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाएं मौजूद हैं. इस अवसर पर विद्यालय के एचएम रामलखन दास, पंसस पुरुषोत्तम सिंह, अमित सिंह, विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Darbhanga : मशाल सरीखे आयोजन से बच्चों की प्रतिभा में आयेगी निखार appeared first on Naya Vichar.