Hot News

Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिराज की गेंद पर जड़े लगातार तीन बाउंड्री, एक ओवर में बटोरे 14 रन

Duleep Trophy 2026 Final: दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ ऐसा हमला बोला कि हर कोई देखता रह गया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ जोन के खिलाफ स्पोर्ट्सते हुए वैभव ने सिराज के एक ही ओवर में 4, 6, 4 जड़कर कुल 14 रन बटोरे. उनके इस तूफानी अंदाज के बाद साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने सिराज को गेंदबाजी से हटा दिया.

सिराज के ओवर में 4, 6, 4

ईस्ट जोन के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव सूर्यवंशी के साथ अनुभवी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन मौजूद थे. दोनों ने मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी भी पूरी की. वैभव ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन 20 रन के आंकड़े तक पहुंचने के बाद उन्होंने अपना गियर बदल दिया.

पारी के सातवें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने आए. वैभव ने पहली ही गेंद पर शानदार कट शॉट स्पोर्ट्सकर चौका बटोरा. इसके बाद अगली गेंद पर सिराज ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर युवा बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया. सिराज ने ओवर की आखिरी गेंद राउंड द विकेट से डालने की कोशिश की, लेकिन गेंद फिर बल्लेबाज की पहुंच में रही. वैभव ने इस पर भी जोरदार शॉट लगाया और चौका हासिल किया. इस तरह सिराज के इस ओवर में वैभव ने 4, 6 और 4 की मदद से कुल 14 रन बटोरे. उनके इस आक्रमण के बाद साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने सिराज को गेंदबाजी से हटा दिया.

वैभव के सामने बेअसर दिखे मोहम्मद सिराज

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दोनों टेस्ट मैचों में स्पोर्ट्स चुके मोहम्मद सिराज दलीप ट्रॉफी फाइनल के शुरुआती दौर में अपने रंग में नजर नहीं आए. उन्होंने शुरुआती पांच ओवर में 41 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला. सूर्यवंशी के लगातार हमलों के बाद तिलक वर्मा ने गेंदबाजी में बदलाव किया और स्पिन गेंदबाजों का रुख किया. हालांकि, आखिरकार वैभव की पारी का अंत स्पिन से नहीं बल्कि मीडियम पेस ने किया.

ये भी पढ़ें: Cricket Brothers: मैदान पर धमाल मचा रही हैं भाइयों की ये जोड़ियां, जानिए कौन-कौन हैं शामिल

बड़े शॉट के चक्कर में गंवाया विकेट

पारी के 15वें ओवर में चामा मिलिंद ने छोटी गेंद डाली. वैभव ने इस पर बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने की कोशिश की, लेकिन उनका टाइमिंग सही नहीं रहा. डीप स्क्वायर लेग पर तैनात तनय त्यागराजन ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी खत्म कर दी. वैभव ने आउट होने से पहले अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से एक बार फिर प्रभावित किया. खास तौर पर सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज के खिलाफ उनका 4, 6, 4 वाला ओवर दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन के सबसे चर्चित पलों में शामिल रहा.

अभिमन्यु ईश्वरन ने दिया पूरा साथ

दूसरे छोर पर अभिमन्यु ईश्वरन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए वैभव का पूरा साथ दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर ईस्ट जोन को मजबूत शुरुआत दिलाई. वैभव बड़ी पारी नहीं स्पोर्ट्स सके और 37 बॉल पर 44 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें: Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को किया स्लेज, बोले- ‘क्या यार, ये वाइस-कैप्टन?’

The post Video: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने सिराज की गेंद पर जड़े लगातार तीन बाउंड्री, एक ओवर में बटोरे 14 रन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top