Hot News

Video : दिल्ली में इमारत गिरते ही मची चीख-पुकार, मलबे से निकला जिंदा शख्स

Video : हादसे के बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े. राहत-बचाव दल लगातार मलबा हटाकर लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश में जुटा है. इसी बीच एक व्यक्ति को मलबे से जिंदा बाहर निकाल लिया गया. उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. हर गुजरते पल के साथ लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर साझा किया है.

ये भी पढ़ें: Video : दिल्ली में भरभराकर गिरी इमारत, कई छात्रों के दबे होने की आशंका

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियां और विभिन्न विभागों की कई बचाव टीम मौके पर भेजी गई हैं. पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई. आपातकालीन कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त इमारत के बेसमेंट में निर्माण का काम चल रहा था. रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक इमारत ढह गई. इसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. अब तक तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है. तीनों को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: भूकंप जैसी गड़गड़ाहट और ढह गई 4 मंजिला इमारत, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी, देखें PHOTOS

डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने बताया कि अब तक करीब 10 से 15 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कुछ छात्र अभी भी मलबे में फंसे हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि बचाव दल फंसे छात्रों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. एनडीआरएफ की पूरी टीम भी मौके पर पहुंच गई है. अब तक किसी की मौत की समाचार नहीं है.

आर्यन मान के मुताबिक, करीब 15 से 20 छात्र हादसे की चपेट में आए हैं और 10 छात्रों को अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, उनकी हालत के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर से भी बात हुई है. मौके पर जेसीबी, दमकल और अन्य बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं.

The post Video : दिल्ली में इमारत गिरते ही मची चीख-पुकार, मलबे से निकला जिंदा शख्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top