Hot News

केंद्र भी शारदीय और बासंतीय फसल का नाम अपनाये: विजय

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ऋतु के अनुसार हिंदी भाषा में फसल मौसम का नामांकरण की अपील की है. उन्होंने कहा है कि शारदीय शब्द खरीफ की, वसंतीय फसल रबी की और ग्रीष्म कालीन फसल गरमा की सरल भाषा है. हमारे किसान फसल कटनी के समय के अनुसार अपनी मातृभाषा और नक्षत्रों का उपयोग सामान्यतः करते हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उन्होंने पत्र के माध्यम से अपील किया है कि हमारे किसान जिस भाषा का उपयोग करते हैं उसी भाषा को हमें अपनाना चाहिए. साथ ही मुगलकालीन भाषा अब हमें छोड़ देनी चाहिए क्योंकि यह हमारी विरासत को कमजोर करता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम ‘एक देश, एक कृषि, एक टीम’ के मंत्र के साथ एक दिशा में आगे बढ़ेंगे. साथ ही कृषि को विकसित बनाने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post केंद्र भी शारदीय और बासंतीय फसल का नाम अपनाये: विजय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top